---विज्ञापन---

देश

महज 1 साल में 99% नौकरियां खाएगा AI, बचेंगी सिर्फ ये जॉब्स, विशेषज्ञ ने क्यों दी चेतावनी?

एआई आने से इस दशक में रोजगार पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। डॉ. रोमन ने हैरान करने वाली चेतावनी दी कि महज 1 साल में AI इंसानों की 99 फीसदी नौकरियां खा जाएगा। ऐसा कहना है एआई एक्सर्ट डॉ. याम्पोल्सकी का। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Author Edited By : Raghav Tiwari
Updated: Feb 9, 2026 14:35

हमारे आम जीवन से लेकर खास मौकों तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रयोग तेजी से बढ़ रहा है। हम ज्यादातर चीजों के लिए एआई पर निर्भर होते जा रहे हैं। एआई आने की शुरुआत से ही नौकरियों पर खतरा मंडरा रहा है। कई बार यहां तक चर्चा होती है कि एआई हमारी मदद करते करते कब हमें रिप्लेस कर देगा, पता ही नहीं चलेगा। अगले 5 सालों में किसी भी तरह की फिजिकल लेबर को ऑटोमेट किया जा सकता है। जाने-माने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्चर डॉ. रोमन याम्पोल्स्की ने ऐसी चेतावनी दी है।

डॉ. याम्पोल्स्की ने कहना है कि एआई आने से इस दशक में रोजगार पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। डॉ. रोमन ने हैरान करने वाली चेतावनी दी कि महज 1 साल में AI इंसानों की 99 फीसदी नौकरियां खा जाएगा। यहां तक रोमन का कहना है कि कोई भी ऐसा इंसानी काम नहीं दिख रहा, जिसे ऑटोमेट ना किया जा सकता हो।

---विज्ञापन---

एक्सपर्ट याम्पोल्स्की का कहना है कि साल 2045 तक दुनिया एक ऐसे टेक्नोलॉजिकल पॉइंट पर पहुंच सकती है, जहां से लौटना नामुमकिन होगा। आर्टिफिशियल जनरल इंटेलिजेंस, ऑटोमेशन और पर विस्तार से बात करते हुए कहा कि आने वाले बदलाव पिछले इंडस्ट्रियल बदलावों से बिल्कुल अलग होंगे।

यह भी पढ़ें: Amazon Jobs Cut: 16000 कर्मचारियों की नौकरी खतरे में, अमेजन में छंटनी का फैसला क्यों?

---विज्ञापन---

डॉ. याम्पोल्स्की की बात करें तो वह कम्प्यूटर साइंटिस्ट हैं। वह उत्तरी यूरोप के बाल्टिक में स्थित लातविया देश के रहने वाले हैं। फिलहाल याम्पोल्स्की लुइसविले यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं। याम्पोल्स्की ने AI सुरक्षा और जोखिम पर 100 से ज्यादा एकेडमिक पेपर प्रकाशित किए हैं। स्टीवन बार्टलेट ने कार्यक्रम ‘द डायरी ऑफ ए CEO’ में यह बातें कही हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया लाइक रिपोर्ट के अनुसार, डॉ. याम्पोल्स्की ने कहा कि 5 सालों में किसी भी तरह के फिजिकल लेबर को ऑटोमेट किया जा सकता है। कहा कि आने वाले समय में भंयकर बेरोजगारी आने वाली है। कहा कि मैं 10 प्रतिशत बेरोजगारी की बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि 99 प्रतिशत की बात कर रहा हूं।

नौकरियां बचने पर बात करते हुए डॉ. याम्पोल्स्की ने कहा कि आपके पास सिर्फ वही नौकरियां बचेंगी, जहां किसी भी वजह से आप चाहेंगे कि कोई दूसरा इंसान आपके लिए वह काम करे। कहा कि कुछ नौकरियां ऐसी होती हैं, जहां इंसान की जरूरत होती है। कहा कि ऐसा हो सकते हैं कि कोई किसी वजह से इंसानी अकाउंटेंट रखना चाहते हो।

यह भी पढ़ें: गुजरात में स्मार्ट सिटी के लिए स्मार्ट सॉल्यूशन्स: सड़कों में घूम रही आवारा गायों के मालिकों की पहचान के लिए गुजरात अपनाएगा AI तकनीक

First published on: Feb 09, 2026 02:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.