Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
Agniveer Yojana Review: (पवन मिश्रा, नई दिल्ली) अग्निवीर योजना के रिव्यू की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि सेना ने अपना सर्वे शुरू किया है, जिसके तहत योजना में क्या-क्या खामियां हैं? इनको दूर किया जाएगा। साल 2022 केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती के लिए अग्निवीर स्कीम को लॉन्च किया था। इस स्कीम के लॉन्च होते ही पूरे देश में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे। कई जगह आगजनी की घटनाएं हुई थीं। हजारों युवाओं ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया था। उग्र आंदोलन को शांत करने के लिए सरकार ने सेना को लगाया गया था। तीनों सेनाओं के चीफ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अग्निवीर योजना के लाभ बताए थे। इसके बाद भी युवाओं का गुस्सा कम नहीं हुआ था। लोकसभा चुनाव में भी यह स्कीम मुद्दा बनी। लेकिन अब इस स्कीम को और कैसे बेहतर बनाया जा सकता है?
यह भी पढ़ें:छोटी उम्र में सांसद बनीं बिहार की शांभवी चौधरी कौन? जिसे PM मोदी बता चुके अपनी ‘बेटी’
इसकी क्या-क्या खामियां युवाओं को लग रही हैं? इसके लिए भारतीय सेना की तरफ से एक सर्वे की शुरुआत की गई है। सर्वे की रिपोर्ट के आधार पर रक्षा मंत्रालय आगे की रणनीति तैयार करेगा। अग्निवीर योजना लागू होने के बाद से ही विवादों में है। इस पर लगातार बहस हो रही है। लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान इंडिया गठबंधन ने वायदा किया था कि अगर उनकी सरकार बनी, तो वे योजना को बंद कर देंगे। माना जा रहा है कि इसके बाद ही अब इसके रिव्यू का फैसला लिया गया है। योजना को लेकर अब युवाओं और उनके परिवार से बातचीत की जाएगी कि वे क्या बदलाव चाहते हैं।
न्यूज24 को आर्मी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना को लेकर सेना के कई अधिकारियों को सर्वे में लगाया गया है। इसकी शुरुआत पूर्वांचल से की गई है। सर्वे में योजना कितनी सफल रही है, इस पर भी चर्चा की जा रही है। आगे क्या चुनौतियां आ सकती हैं? सूत्रों के अनुसार योजना के लागू होने के बाद गोरखा रेजिमेंट में भर्ती नहीं हो पा रही है। नेपाली युवा अग्निवीर बनने से मना कर चुके हैं। यहां तक कि इस योजना के बारे में नेपाली युवाओं को समझाने के लिए आर्मी चीफ नेपाल की यात्रा भी कर चुके हैं।
अब सर्वे में 10 बिंदुओं का ध्यान रखा जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।