हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Aaj Ki Taaza Khabar: पंजाब के कई नेता CM नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में BJP में शामिल हुए

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. विदेश दौरे के तहत पीएम मोदी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में मौजूद हैं. वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ दौरे का आज आखिरी दिन है. वे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे.

विज्ञापन

Live Updates

23:01 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब के कई नेता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए

22:13 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिश्केक के एक होटल में सांस्कृतिक प्रस्तुति देखी

21:25 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक पहुंचे

20:06 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: PM मोदी उज़्बेकिस्तान से किर्गिज़स्तान के लिए रवाना हुए

19:21 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 781 हो गई है

17:45 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में अचानक आई बाढ़ में लापता हुए लोगों के परिवार और रिश्तेदार, अभी भी लापता लोगों की तलाश में त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग हॉस्पिटल पहुंच रहे हैं

17:08 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्ज़ियोयेव के साथ ताशकंद में पौधारोपण किया

16:07 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ताशकंद में पीएम मोदी का संबोधन

15:03 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: NEET-PG 2026 का आयोजन देश भर में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, NEET-PG 2026 का आयोजन देश भर में कड़ी सुरक्षा और रियल-टाइम निगरानी के साथ सफलतापूर्वक किया गया।

14:44 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी को मिला उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिला है.

14:19 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर: सीतापुरा iON डिजिटल जोन में NEET-PG परीक्षा टली

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जयपुर सेंटर पर बिजली जाने की आशंका के कारण iON डिजिटल जोन सीतापुरा में होने वाली NEET-PG 2026 परीक्षा का समय बदल दिया गया है. इस सेंटर पर जिन उम्मीदवारों की परीक्षा होनी थी, उनकी परीक्षा अब 5 सितंबर, 2026 को होगी.

13:37 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार के छपरा में पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन पर पथराव

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: छपरा कचहरी से छपरा जंक्शन के बीच रेलवे ट्रैक के किनारे बैठे असामाजिक तत्वों की करतूत एक बार फिर यात्रियों की सुरक्षा पर भारी पड़ी. पाटलिपुत्र-लखनऊ ट्रेन में सफर कर रहे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मोहम्मद वकील को अचानक बाहर से आए पत्थर ने गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद रेल पुलिस सक्रिय हुई और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी गई है.

13:01 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इंदौर में होगा राहुल गांधी की छात्रों की गूंज का अगला कार्यक्रम

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष के नेता राहुल गांधी की छात्रों की गूंज का अगला कार्यक्रम 12 सितंबर को नेहरू स्टेडियम, इंदौर में होगा.

12:31 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद नौकरी से किया रिजाइन

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल बाद स्वेच्छा से रिजाइन दे दिया. वो लंदन की नौकरी छोड़कर सर्विस में आई थीं.

12:03 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान NEET PG परीक्षा में बड़ी लापरवाही

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में NEET PG परीक्षा के दौरान बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. जयपुर के सीतापुरा स्थित एक परीक्षा केंद्र पर बिजली के फॉल्ट के कारण कंप्यूटर आधारित परीक्षा समय पर शुरू नहीं हो सकी. परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित था. परीक्षा शुरू नहीं होने से केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों में नाराजगी देखने को मिली. परीक्षार्थियों का आरोप है कि तकनीकी समस्या के कारण परीक्षा प्रभावित होने के बावजूद NTA की ओर से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया.

परीक्षार्थियों में इस बात को लेकर भी गुस्सा है कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के साथ तय समय पर केंद्र पहुंचने के बावजूद तकनीकी खामी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. फिलहाल अभ्यर्थी परीक्षा शुरू होने और आगे की प्रक्रिया को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं. मामले में परीक्षा एजेंसी की ओर से आधिकारिक स्पष्टीकरण का इंतजार है.

11:58 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वे बंगाल में धमकी देने की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे- कल्याण बनर्जी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हुगली, पश्चिम बंगाल: जाधवपुर मामले पर पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी के बयान पर TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा, "...वे पश्चिम बंगाल में ही धमकी देने की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने इस तरह के कई अपराध किए हैं। उन्होंने पहले भी ऐसा किया है। जब तृणमूल सत्ता में थी..."

11:47 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चित्रकूट बाढ़: CM योगी का निर्देश, राहत-बचाव के लिए SDRF-NDRF समेत कई टीमें जुटीं

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM योगी के निर्देश पर चित्रकूट में युद्ध स्तर पर राहत-बचाव कार्य जारी है. मुख्यमंत्री के निर्देश पर तत्काल राहत कार्य शुरू, सभी लोगों को सुरक्षित बचाया गया. यहां युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है. CM योगी के निर्देश पर जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार ग्राउंड जीरो पर मौजूद हैं. SDRF, NDRF और PAC की 2-2 बटालियन राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं.

11:20 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मन की बात' के 137वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही ये बात

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: 'मन की बात' के 137वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आप इस वेबसाइट पर जाएं, कोई भी एक साल चुनें और आपको पता चल जाएगा कि उस समय भारत के किस हिस्से पर किसने शासन किया था। यह काम मुंबई के कृष्णा शेषाद्रि ने किया है।"

11:15 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कर्नाटक के गवर्नर ने बी. नागेंद्र का इस्तीफा किया स्वीकार

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बेंगलुरु: कर्नाटक के गवर्नर थावरचंद गहलोत ने मंत्री बी. नागेंद्र का मंत्री पद से इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया है.

नागेंद्र ने कर्नाटक वाल्मीकि कॉर्पोरेशन में कथित घोटाले को लेकर विपक्ष के दबाव के बीच अपना इस्तीफा सौंपा था.

11:08 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CM भूपेंद्र पटेल पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अहमदाबाद: गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 137वां संस्करण सुना.

10:41 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: धौलपुर में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से चार की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सरमथुरा आंगई थाना क्षेत्र के धोध-बिरजा गांव के पास दर्दनाक हादसा हो गया. मंदिर पर आई तीन महिलाओं सहित एक किशोर की पोखर में डूबने से मौत हो गई.

10:18 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के स्पंज कंपनी में भीषण आग, 7-8 दमकल गाड़ियां मौके पर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के रबाले MIDC इलाके में एक कंपनी में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलने के बाद, नवी मुंबई फायर डिपार्टमेंट की करीब 7-8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया. प्रभावित कंपनी स्पंज बनाने का काम करती थी. आग बुझाने का काम अभी भी जारी है.

10:01 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के योग फेडरेशन के कार्यक्रम में हुए शामिल

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ताशकंद, उज्बेकिस्तान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उज्बेकिस्तान के योग फेडरेशन द्वारा आयोजित योग कार्यक्रम में शामिल हुए. प्रधानमंत्री मोदी उज्बेकिस्तान की दो दिन की राजकीय यात्रा पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी आज दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रपति शौकत मिर्ज़ियोयेव के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत करेंगे.

09:24 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई-नागपुर एक्सप्रेसवे पर गैस लीक से हड़कंप

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुंबई-नागपुर समृद्धि एक्सप्रेसवे पर गंगापुर तालुका के तकलीवाड़ी गांव के पास गेल (GAIL) की पाइपलाइन से अचानक गैस रिसाव हो गया। जिसके चलते समृद्धि एक्सप्रेसवे पर हदास पिंपलगांव और मालीवाड़ा के बीच 24 किलोमीटर लंबे हिस्से में यातायात को शनिवार शाम सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया।

09:19 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में आई बाढ़ ने हाइड्रो प्रोजेक्ट्स और सोलर प्लांट्स किया तबाह

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नुवाकोट, नेपाल: नेपाल में अचानक आई बाढ़ ने बड़े हाइड्रो प्रोजेक्ट्स और सोलर प्लांट्स को नुकसान पहुँचाया है। त्रिशूली नदी के किनारे स्थित एक सोलर प्लांट का बड़ा हिस्सा मलबे में दबकर नष्ट हो गया है।

09:18 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: UP की मंदाकिनी नदी में बढ़ा जलस्तर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश: ड्रोन से ली गई तस्वीरों में मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ता हुआ दिख रहा है, जिससे चित्रकूट के रामघाट और निर्मोही अखाड़ा इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. प्रशासन की ओर से राहत कार्य चलाए जा रहे हैं.

09:17 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: चित्रकूट में हेलीकॉप्टर से लोगों को बचाया गया

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सतना, मध्य प्रदेश: सतना जिले के चित्रकूट में हेलीकॉप्टर से राहत और बचाव कार्य शुरू हो गए हैं. सेना का एक हेलीकॉप्टर चित्रकूट पहुंचा और दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला.

07:59 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे मजदूरों का बचाव अभियान जारी

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में अचानक आई बाढ़ के बीच त्रिशूली में हाइड्रोपावर टनल पर बचाव अभियान जारी है.

watch | Nepal: Rescue operations continue at Hydropower Tunnel in Trishuli amid the flash floods in the country.

(Source: Nepal PMO) pic.twitter.com/oMmCdjMjLO
— ANI (@ANI) August 30, 2026
07:26 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में 56 BAS अधिकारियों का ट्रांसफर

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बिहार में प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला लगातार जारी है. राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (BAS) के 56 अधिकारियों के तबादले और नई जगह पदस्थापना का आदेश जारी किया है. सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से यह आदेश 29 अगस्त 2026 को जारी किया गया. तबादले की इस सूची में जिला स्तर के महत्वपूर्ण पदों के साथ-साथ विभिन्न विभागों में उप सचिव और संयुक्त सचिव स्तर की जिम्मेदारियां भी दी गई हैं.

आदेश के बाद पूर्णिया, सहरसा, रोहतास, मुंगेर, सारण, गया, बेगूसराय, दरभंगा, गोपालगंज, जहानाबाद, कैमूर और खगड़िया समेत कई जिलों में प्रशासनिक पदों पर बदलाव हुआ है.

07:02 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: भारत से चौथी उड़ान 11 टन राहत सामग्री के साथ काठमांडू पहुंची

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, भारत से चौथी उड़ान काठमांडू पहुंची, जिसमें 11 टन राहत सामग्री थी – जैसे कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट. इस उड़ान में टनल में खोज और बचाव अभियान के लिए उपकरणों के साथ अतिरिक्त तकनीकी टीम भी आई.

06:20 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमेरिका के पार्क में गोलीबारी में एक पुलिस अफसर की मौत

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कोलंबिया पुलिस चीफ डब्ल्यू एच स्किप होलब्रुक ने बताया कि शनिवार को घरेलू झगड़े की सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस टीम और एक संदिग्ध के बीच हुई गोलीबारी में साउथ कैरोलिना के एक पुलिस अफसर की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया.होलब्रुक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि संदिग्ध, जिसका लंबा आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और जो 33 साल का था, उसकी भी मौत हो गई.होलब्रुक ने बताया कि मारे गए 29 वर्षीय अफसर दो साल से पुलिस विभाग में काम कर रहे थे और उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं.

06:19 (IST) 30 Aug 2026

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ में मोहन भागवत ने लोगों को दी चुनौती

Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: न्यूयॉर्क (USA): RSS प्रमुख मोहन भागवत ने ‘यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन’ में कहा, ‘एक आसान सा प्रयोग है जो आप कर सकते हैं, या मैं आपको करने की चुनौती दे सकता हूं. जब आप दोपहर या रात का खाना खा रहे हों, तो किसी भूखे व्यक्ति को अपने सामने खड़ा होने दें और उसे अपनी भरी हुई थाली को भूखी नजरों से देखने दें. और उसकी नज़रों से नज़रें न चुराते हुए या उसे भगाए बिना, उसे एक निवाला भी दिए बिना अपना खाना खा लें. आप ऐसा नहीं कर सकते. आप कोशिश कर सकते हैं. लेकिन आप ऐसा करेंगे नहीं. क्योंकि हम इंसान हैं. हमारे अंदर यह भावना होती है. यह भावना जानवरों में भी होती है. इसलिए, सही दिशा महत्वपूर्ण है और जो व्यक्ति सही दिशा के अनुसार अपना जीवन ढालता है, वह ईश्वर के इस राज्य का एक जिम्मेदार नागरिक बन जाता है.

Aaj Ki Taaza Khabar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों को संबोधित किया. विदेश दौरे के तहत पीएम मोदी उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में मौजूद हैं.

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के लखनऊ दौरे का आज आखिरी दिन है. वे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज मेरठ पहुंचेंगे. यहां वे घुमंतू समाज विमुक्ति दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन

वहीं, चुनाव आयोग के SIR-2026 अभियान के तहत जारी प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा आज समाप्त हो रही है.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर BRICS से जुड़ी अहम बैठकें भी आज होंगी. ब्रिक्स समूह की चौथी अंतर-सत्रीय पार्टनिर (PartNIR) बैठक के साथ पर्यावरण पर BRICS कार्य समूह की 18वीं बैठक आयोजित की जाएगी.

विज्ञापन

मौसम की बात करें तो IMD ने ओडिशा में आज अत्यंत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश समेत कुल 14 राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है.

इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स के लिए लिए बने रहें News 24 के साथ…

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola