Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द की दुबई और अबूधाबी जाने वाली उड़ानें

Breaking News in Hindi LIVE Updates: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बीती रात डबल डेकर बस ओवरटेक के चक्कर में पलट गई और हादसे में 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं श्री राम जन्मभूमि परिसर में मोबाइल फोन, लाइसेंसी रिवॉल्वर, तलवार या बंदूक जैसे हथियार लेकर जाना प्रतिबंधित हैं। सिख भाइयों को केवल एक छोटी कृपाण, जो उनका अधिकार है, ले जाने की अनुमति है।

Author
Edited By : Khushbu Goyal Updated: Mar 15, 2026 09:03 IST
Breaking News
Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: नमस्कार, आज 15 मार्च दिन रविवार है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज पटना में आज AIMIM की इफ्तार पार्टी हैं, जिसमें तेजस्वी यादव शामिल हो सकते हैं। आज बहुजन समाज आंदोलन के नेता कांशीराम की जयंती है और इस मौके पर बसपा आज देशभर में खासकर उत्तर प्रदेश में कार्यक्रम करेगी। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव आज मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

अभिनेता और TVK प्रमुख विजय को CBI ने आज दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया है। इधर आज हरियाणा के पानीपत के समालखा में चल रही RSS की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 3 दिवसीय बैठक का तीसरा दिन है। उधर, आज देश के गृह मंत्री अमित शाह प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा इसके अलावा आज दिनभर की देश-दुनिया से जुड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News 24 के साथ…

---विज्ञापन---

08:42 (IST) 15 Mar 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की UAE की उड़ानें रद्द

एअर इंडिया और उसकी सब्सिडियरी एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आज यूएई के दुबई और अबूधाबी जाने वाली दर्जनों उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइंस ने बताया कि यह कदम UAE एयरपोर्ट अथॉरिटी के निर्देशों का पालन करते हुए उठाया गया है। एअर इंडिया ने दिल्ली, मुंबई और अन्य भारतीय शहरों से दुबई की 20 से अधिक उड़ानें रद्द कीं।

एअर इंडिया एक्सप्रेस ने अबू धाबी के लिए 15 उड़ानें रद्द होने की जानकारी दी। बताया गया है कि सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उड़ानें रद्द की गई हैं और जैसे ही UAE से स्लॉट मिलेगा वैसे ही विमानन चालू किया जाएगा, लेकिन आगामी आदेश तक फ्लाइटें रद्द रहेंगी, क्योंकि जंग के कारण मिडिल ईस्ट के हालात खराब हो रहे हैं।

08:14 (IST) 15 Mar 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज अमित शाह असम के दौरे पर जाएंगे

देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर हैं। आज वे प्राग्ज्योतिषपुर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के युवा शक्ति समारोह को संबोधित करेंगे।

07:54 (IST) 15 Mar 2026
[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज AIMIM ने पटना में इफ्तार पार्टी रखी

रमजान का महीना चल रहा है और मुस्लिम समुदाय के लोग रोजे रख रहे हैं। ईद का चांद दिखने में 2-3 दिन बाकी है। ऐसे में आज बिहार की राजधानी पटना में AIMIM की इफ्तार पार्टी आयोजित होगी, जिसमें RJD नेता तेजस्वी यादव भी ओवैसी के साथ नजर आ सकते हैं।

First published on: Mar 15, 2026 07:51 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.