Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जदयू को भाजपा के लोगों ने हाईजैक कर रखा है-तेजस्वी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान हुए घायल
जंतर मंतर पर आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल हुए
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सोमवार को अयोध्या में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
सोमवार को अयोध्या में साधु-संतों से मुलाकात करेंगे सीएम योगी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बारामूला में स्कूल की तीन इमारतों में लगी आग
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: वो मुझे फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे हैं- सौरभ भारद्वाज
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तराखंड CM धामी ने किरेन रिजिजू के साथ किया रोड शो
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: महाराष्ट्र MLC चुनाव के लिए BJP ने जारी किए 3 उम्मीदवारों के नाम
बीजेपी ने पुणे स्नातक सीट से डॉ. स्मिता योगेश जाधव, पुणे शिक्षक सीट से कौस्तुभ मुरलीधर गावडे और नागपुर स्नातक सीट से सुधाकर विट्ठलराव कोहले को MLC चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आंध्र 3D हाउसिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तेनाली निर्वाचन क्षेत्र के बुर्रिपालेम में 3D हाउसिंग पायलट प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन किया, जिससे पूरे आंध्र प्रदेश में 3 लाख घरों के निर्माण की शुरुआत हुई.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी
अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अवैध हथियार और विस्फोटक सप्लाई करने वाले एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके पास से एकAK-47 राइफल, एक मैगजीन, जिंदा कारतूस और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: BJP के राज्यसभा उम्मीदवारों का ऐलान
बीजेपी ने उत्तराखंड में 2026 के राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव के लिए दिनेश आर्य और पश्चिम बंगाल में राज्यसभा उपचुनाव के लिए रुक्मिणी मल्लिक (कोयल मल्लिक) को अपना उम्मीदवार बनाया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा शुरू
मुंबई में MNS चीफ राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संयुक्त विरोध मार्च को लीड करने पहुंचे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के CM सिंगापुर पहुंचे
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सिंगापुर पहुंच गए हैं. वो 4 से 6 अक्टूबर तक 'सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ' (SING) फोरम 2026 में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. साथ ही वो सिंगापुर बिजनेस फोरम की तरफ से आयोजित डिनर में कई डेलिगेट्स से भी मुलाकात करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ गया है. रिवरफ्रंट के आस-पास के इलाकों में जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लुधियाना में पूर्व सरपंच की हत्या
लुधियाना के लाडोवाल थाना क्षेत्र के गांव मानेवाल में 3 अक्तूबर की शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने पूर्व अकाली दल के सरपंच नवतेज सिंह (60 साल) की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी. हमलावरों ने तकरीबन 15 गोलियां चलाईं, जिनमें से करीब 13 गोलियां नवतेज सिंह को लगीं. मर्डर करने बाद आरोपी मोटरसाइकल पर फरार हो गए.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लक्षद्वीप से बजुर्ग मरीज को किया गया एयरलिफ्ट
इंडियन कोस्ट गार्ड ने UTL प्रशासन और कोच्चि और कवरत्ती बेस्ड कोस्ट गार्ड डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर के साथ मिलकर, अगत्ती से कोच्चि तक एक जरूरी मेडिकल इवैक्यूएशन (MEDEVAC) ऑपरेशन को सक्सेसफुली कंपलीट किया. ICG के डॉर्नियर विमान (CGAE कोच्चि) ने 66 साल के एक गंभीर रूप से बीमार मरीज को एयरलिफ्ट किया, जिन्हें लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ तुरंत न्यूरोसर्जिकल इलाज की जरूरत थी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजौरी में 50 बेड वाले हॉस्टल का शिलान्यास
राजौरी के नौशेरा इलाके में जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने सरकारी आईटीआई में 50 बेड वाले हॉस्टल की आधारशिला रखी.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: CSL पर SC ने लिया स्वत: संज्ञान
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी (CSL) को दूसरी जगह शिफ्ट किए जाने के प्रस्ताव पर स्वत: संज्ञान लिया है. इस लाइब्रेरी में 8.5 लाख से ज्यादा किताबें हैं. ये कदम ऐसे वक्त में उठाया गया है जब चिंता जताई जा रही है कि नए सेंट्रल विस्टा प्लान में लाइब्रेरी के लिए कोई जगह नहीं रखी गई है.
जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच सोमवार को इस मामले की सुनवाई करेगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाउसिंग और अर्बन अफेयर्स मिनिस्ट्री (MoHUA) और सेंट्रल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (CPWD) नए सेंट्रल विस्टा प्लान के तहत इसे दूसरी जगह ले जाने के लिए अभी भी जगह तलाश रहे हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान इन IPS का तबादला
अजय सिंह को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कानून एवं व्यवस्था, जयपुर बनाया गया है.
विकास शर्मा को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, क्राइम, जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
योगेश गोयल को डीसीपी, क्राइम, जयपुर नियुक्त किया गया है.
सतनाम सिंह को एसपी, एसओजी, जयपुर लगाया गया है.
पीयूष दीक्षित को एसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), जयपुर बनाया गया है.
कुन्दन कंवरिया को एसपी, दौसा नियुक्त किया गया है.
प्रवीण नायक नूनावत को डीसीपी, ट्रैफिक, जयपुर बनाया गया है.
अजेय सिंह राठौड़ को एसपी, सिरोही नियुक्त किया गया है.
आदित्य काकड़े को एसपी, फलौदी बनाया गया है.
राजीव पचार को डीआईजी, कार्मिक, पुलिस मुख्यालय नियुक्त किया गया है.
मनीष अग्रवाल को एसपी, एससीआरबी, जयपुर लगाया गया है.
संजीव नैन को एसपी, सीकर बनाया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: एशियन गेम्स 2026 का आज आखिरी दिन
जापान के आइची नागोया में आज एशियन गेम्स 2026 का आखिरी दिन है. 4 अक्तूबर को भारत का कोई स्पोर्टिंग इवेंट नहीं है. क्लोजिंग सेरेमनी के साथ इस सेरेमनी का आधिकारिक तौर पर समापन हो जाएगा.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज यूपी दौरे पर ओवैसी
AIMIM के चीफ असदुद्दीन ओवैसी आज यूपी के श्रावस्ती जिले के दौरे पर रहेंगे. वो यहां शाम 4 बजे उनकी जनसभा प्रस्तावित है. इस दौरान वो भिनगा विधानसभा सीट से दद्दन खां को पार्टी का प्रत्याशी घोषित कर सकते हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई में ठाकरे बंधुओं का गर्जना मोर्चा
मुंबई में आज ठाकरे बंधु गर्जना मोर्चा निकालने जा रहे हैं. शिवसेना (UBT) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के संयुक्त आयोजन में ये मोर्चा सुबह 10 बजे से निकाला जाएगा. इस मोर्चे में कॉकरोच जनता पार्टी के नेता और समर्थक भी शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अमित शाह का तेलंगाना दौरा
अमित शाह आज तेलंगाना दौरे पर रहेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री करीमनगर में मेडिकल कॉलेज के सिल्वर जुबली समारोह में शामिल होंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा के सीएम का सिंगापुर दौरा
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी दिल्ली से सिंगापुर के लिए रवाना हुए. वो 4 से 6 अक्टूबर तक इस साउथ-ईस्ट एशियन कंट्री की 3 दिन की यात्रा करेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इमरान खान की रिहाई के लिए प्रदर्शन आज
पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी PTI आज पेशावर से इस्लामाबाद तक निकालेगी विरोध मार्च. वहां सुरक्षाबलों ने भी इस प्रदर्शन को लेकर पूरी तैयारियां कर ली हैं, चप्पे-चप्पे पर पुलिस और बैरिकेड लगाए गए हैं. ट्रैफिक रूट को भी डायवर्ट किया गया है.
Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर आज चीफ इंलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट का तीसरा दिन है, जहां प्रदर्शनकारी सेंट्रल दिल्ली में जमा हों रहे हैं, वहीं दिल्ली पुलिस समेत सिक्योरिटी फोर्सेज ने भी अपनी तैयारी जारी रखी है. वहीं मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी का हल्लाबोल देखने को मिल रहा, जहां अभिजीत दीपके, सौरव दास समेत सीजेपी के तमाम नेता मौजूद हैं.
राजस्थान सरकार ने 3 अक्टूबर 2026 को 14 IPS ऑफिसर्स के ट्रांसफर किए हैं. कार्मिक विभाग ने तबादला आदेश जारी किए हैं. राजस्थान कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के फेरबदल से सीकर, दौसा, फलौदी और सिरोही के एसपी बदल गए हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की करीब 135 साल पुरानी सेंट्रल सेक्रेटेरिएट लाइब्रेरी (CSL) को दूसरी जगह शिफ्च करने के प्रस्ताव पर स्वत: संज्ञान लिया है. इस ऐतिहासिक पुस्तकालय में 8.5 लाख से ज्यादा किताबें और दूसरे अहम संग्रह मौजूद हैं. मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब नए सेंट्रल विस्टा प्लान में लाइब्रेरी के लिए सही जगह को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं. जस्टिस संजय कुमार और जस्टिस संजीव सचदेवा की बेंच इस मामले पर सोमवार को सुनवाई करेगी.
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
2 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
8 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
8 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
8 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
9 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
9 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines