भारत मे बड़े आतंकी हमले की साजिश बेनकाब हुई है। पाकिस्तान की ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के आतंकी मिलकर हमला करने की प्लानिंग रच रहे थे। इंटेलिजेंस से सुराग मिलने पर तमिलनाडु से 6 संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हें दिल्ली लाया जा रहा है।
Today Breaking News in Hindi LIVE Updates: नमस्कार आज 22 फरवरी दिन रविवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी अपने मन की बात करेंगे और रेडियो पर इसका 131वां एपिसोड प्रसारित होगा। साथ ही वे आज ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सिंगापुर और जापान के टूर पर निकले हैं। इधर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कोलकाता के दौरे पर जाएंगी। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से चर्चा के लिए दिल्ली आ रहे हैं।
इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के बाहर फायरिंग हुई है, जिससे छात्रों में दहशत फैली हुई है। हमला एक छात्र पर हुआ है, जिसने चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली और मेरठ को बड़ी सौगात देंगे। वे दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक भी जाएंगे। इसके बाद वे 12930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।










