Aaj Ki Taaza Khabar: यूपी के हापुड़ में एक फैक्ट्री में लगी आग, हादसे में भारी नुकसान

Breaking News in Hindi: कामारेड्डी दौरे से पहले तेलंगाना भाजपा प्रमुख एन रामचंद्र राव को पुलिस ने घर में नजरबंद कर दिया है। ईरान ने यूरोपीय संघ के नौसेना और वायुसेना बलों को आतंकवादी घोषित कर दिया है। वहीं आज रूस और यूक्रेन की जंग के 4 साल पूरे हो गए हैं।

Breaking News

Credit- News 24 GFX

Today Breaking News in Hindi: नमस्कार आज 22 फरवरी दिन रविवार है और आज की प्रमुख खबर की बात करें तो आज प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मन की बात की और रेडियो पर इसका 131वां एपिसोड प्रसारित हुआ। साथ ही उन्होंने आज ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

वहीं आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सिंगापुर और जापान के टूर पर निकले हैं। इधर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कोलकाता के दौरे पर गई हैं। मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद मंत्रिमंडल विस्तार पर हाईकमान से चर्चा के लिए दिल्ली में हैं और रात को ही उनके वापस मणिपुर जाने का प्रोग्राम है।

विज्ञापन

इसके अलावा आज दिनभर में देश-दुनिया से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर के लाइव अपडेट के लिए बने रहें News 24 के साथ…

LIVE UPDATES

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: यूपी के हापुड़ में मौजूद एक फैक्ट्री में आग लग गई, आग बुझाने का काम जारी है

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली के सीलमपुर में दुकान में लगी आग

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: खेलो इंडिया विंटर गेम्स के छठे संस्करण में शामिल हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: कर्नाटक के हुबली में कई गोदामों में लगी आग, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर मौजूद

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटों तक येलो अलर्ट जारी किया है

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: RSS (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) आज अयोध्या में एक धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘श्रीरामचरणम’ का आयोजन कर रहा है

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु से गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीरें जारी की हैं

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: हैदराबाद में तेज रफ्तार फरारी ने कई कारों को मारी टक्कर

हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक तेज रफ्तार फेरारी अनियंत्रित होकर गलत दिशा में चली गई और कई वाहनों से टकरा गई, जिससे कई लोग घायल हो गए। कई कारें और दोपहिया वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि लग्जरी स्पोर्ट्स कार को भी भारी नुकसान पहुंचा। पुलिस के मुताबिक, विपरीत दिशा से आ रहे लोगों को टक्कर लगने से गंभीर चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घायलों की हालत के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: दिल्ली में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट

दिल्ली में आदर्श नगर के मजलिस पार्क में एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी मिली है। कई दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। दमकल विभाग के मुताबिक इस हादसे में 14 लोग घायल हुए हैं, जिनको हॉस्पिटल भर्ती कराया गया है।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: मन की बात में पीएम मोदी ने अम्मा जयललिता को किया याद

मन की बात के 131वें एपिसोड में PM मोदी ने अम्मा जयललिता को याद किया। उन्होंने कहा कि अम्मा जयललिता मशहूर लीडर थी। उन्होंने देश में समाज की भलाई के लिए काम किया है। उन्होंने अपने अच्छे कामों में जनता को प्राथमिकता दी है। इसके लिए वे हमेशा लोगों के दिलों में रहती हैं। आगामी 24 फरवरी को उनकी जयंती है ओर मैं आज भी तमिलनाडु के लोगों के मन में उनके लिए जो गहरा लगाव था, उसे महसूस करता हूं।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: किश्तवाड़ में मुठभेड़ में जैश के आतंकी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ में आज आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ किश्तवाड़ के चटरू इलाके में हुई। जहां भारतीय सेना और SOG ने मिलकर 2-3 आतंकवादियों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद का हिस्सा हैं, जिनसे अब पूछताछ जारी है।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: मन की बात में AI समिट की चर्चा

मन की बात के 131वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि शिखर सम्मेलन में मुझे विश्व नेताओं और टेक सीईओ से मिलने का अवसर मिला। एआई शिखर सम्मेलन की प्रदर्शनी में मैंने विश्व नेताओं को कई चीजें दिखाईं। इस शिखर सम्मेलन में मैंने बताया कि एआई किस तरह पशुओं के उपचार में हमारी मदद कर रहा है और कैसे किसान 24x7 एआई सहायता से अपने डेयरी फार्मों और पशुओं पर नजर रख पाते हैं।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: कांग्रेस के प्रमुख नेता भूपेन बोरा बीजेपी में हुए शामिल

आज असम कांग्रेस के प्रमुख नेता भूपेन बोरा बीजेपी में शामिल हो गए हैं। इस मौके पर राज्य भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया, भाजपा सांसद बैजयंत पांडा की मौजूद रहे।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: प्रयागराज में टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में दशाश्वमेध घाट पर आज टीम इंडिया की जीत के लिए खास प्रार्थना की गई। आज T20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबलों में भारत का मैच साउथ अफ्रीका के साथ होगा।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज

स्वामी अवमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य मुकुंदानंद पर पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस में मामले की जांच शुरू कर दी है।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: शरद पवार फिर पहुंचे पुणे के रूबी अस्पताल

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार आज फिर पुणे के रूबी अस्पताल में पहुंचे हैं। चर्चा है कि यहां उनका रूटीन चेकअप होना है। शरद पवार की तबियत पूरी तरह ठीक है। पिछले दिनों अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद 10 दिन का दवाई का कोर्स था, जो पूरा हो गया है। उसके बाद डॉक्टर ने चेकअप के लिए बुलाया था। उन्हें हल्का डिहाइड्रेशन है। अगले दो दिनों तक वे रूबी अस्पताल में इलाज कराएंगे। एक CT स्कैन भी किया गया और स्कैन रिपोर्ट अभी नॉर्मल हैं।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: ISI और बांग्लादेशी आतंकी संगठन से जुड़े 6 संदिग्ध गिरफ्तार

भारत मे बड़े आतंकी हमले की साजिश बेनकाब हुई है। पाकिस्तान की ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों के आतंकी मिलकर हमला करने की प्लानिंग रच रहे थे। इंटेलिजेंस से सुराग मिलने पर तमिलनाडु से 6 संदिग्ध गिरफ्तार किए गए हैं, जिन्हें दिल्ली लाया जा रहा है।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: बीएचयू में हॉस्टल के बाहर फायरिंग

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी में हॉस्टल के बाहर फायरिंग हुई है, जिससे छात्रों में दहशत फैली हुई है। हमला एक छात्र पर हुआ है, जिसने चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हे।

[LIVE Updates] Aaj Ki Taaza Khabar: आज मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन को दिखाई जाएगी हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली और मेरठ को बड़ी सौगात देंगे। वे दोपहर करीब साढ़े 12 बजे मेरठ के शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर ‘मेरठ मेट्रो’ और ‘नमो भारत ट्रेन’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। वे मेट्रो से मेरठ साउथ स्टेशन तक भी जाएंगे। इसके बाद वे 12930 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस दौरान वे एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ