Live Updates
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: इफ्तार पार्टी में शामिल हुए समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव
watch लखनऊ (UP): समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव इफ़्तार पार्टी में शामिल हुए। pic.twitter.com/HEA6rzpYUg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 13, 2026
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और धर्मेंद्र प्रधान तीन दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ओडिशा पर्व 2026 में शामिल हुए
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गोवा के CM प्रमोद सावंत ने CCP चुनावों में BJP-नीत पैनल के उम्मीदवारों की जीत में शिरकत की
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कल पंजाब के मोगा में होगी बीजेपी की महारैली
पंजाब के मोगा के किल्ली चहलां गांव में कल पंजाब बीजेपी एक बड़ी महारैली कर रही है, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह को बुलाया गया है. रैली को लेकर यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस रैली में गृहमंत्री अमित शाह के अलावा राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू, पंजाब बीजेपी के अध्य्क्ष सुनील जाखड़ और पार्टी के सारे पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के खतरे के बीच शिमला लाए गये कांग्रेस विधायक, दो सीटों के लिए 16 मार्च को होगा चुनाव
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के खतरे के बीच कांग्रेस विधायक शिमला लाए गये. दो सीटों के लिए 16 मार्च को चुनाव होगा. तीन उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस के पास 37 विधायक हैं.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: देश के प्रति ईमानदार नहीं है कांग्रेस- पीएम मोदी
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: गुवाहाटी में पीएम मोदी ने लगभग 19,480 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संविधान सम्मेलन को किया संबोधित
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: खामेनेई की मौत को लेकर लेह में हजारों लोगों ने विरोध मार्च निकाला
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी के साथ समता मूलक क्रॉसिंग पर यातायात के लिए ग्रीन कॉरिडोर का उद्घाटन किया
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, 16 मार्च को होगी शुरू
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पीएम मोदी ने असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगे बुजुर्ग की मौत
बरनाला जिले के गांव शैहना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। यह बुजुर्ग गैस सिलेंडर लेने के लिए दो घंटे से लाइन में इंतजार कर रहा था।
जानकारी के मुताबिक, गांव शैहना के रहने वाले 66 साल के भूषण कुमार मित्तल, बेटे देवराज मित्तल आज सुबह 8 बजे से गैस सिलंडर लेने के लिए लाइन में लगे थे। सिलेंडर लेने का उनका 25वां नंबर था। इसी बीच सिलेंडर पर बैठे-बैठे उन्हें हार्ट अटैक आ गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: उत्तम नगर घटना को कार्रवाई बड़ी
उत्तम नगर इलाके में हुई हालिया घटना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह और भड़काऊ सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ द्वारका जिला पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ऐसे कई सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
द्वारका पुलिस के मुताबिक, कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भ्रामक और अपुष्ट जानकारी फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने संबंधित सोशल मीडिया कंपनियों से संपर्क कर ऐसे अकाउंट्स और पोस्ट हटाने के लिए कहा है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में वित्त मंत्री ने दिया जवाब
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में 'अनुदान के लिए पूरक मांगों के दूसरे बैच 2025-26' पर हुई बहस के जवाब में कहा कि मैं दोहराती हूं कि इस सदन में अनुदान के लिए दूसरी पूरक मांगों के संबंध में दी गई प्रतिबद्धता बजट 2026-27 में प्रस्तुत राजकोषीय घाटे के लक्ष्य के भीतर ही रहेगी।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: तिरुपति लड्डू मामले में सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इंकार
तिरुपति लड्डू मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से इंकार किया। कोर्ट में दायर याचिका में कहा गया था कि ऊँचे पदों पर बैठे कुछ लोग तिरुपति लड्डू मामले पर गलत और भड़काऊ बयान दे रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस मामले की जांच पहले से CBI कर रही है, इसलिए अभी इस नई याचिका पर सुनवाई की जरूरत नहीं है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयोग के खिलाफ दिया महाभियोग का नोटिस
CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दोनों सदनों में TMC ने महाभियोग का दिया नोटिस
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: जुमा पर कानपुर में बढ़ी सुरक्षा
उत्तर प्रदेश में रमजान की आखिरी जुम्मा नमाज (शुक्रवार की नमाज) से पहले कानपुर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: मुंबई के कांदिवली में रसोई गैस के लिए लंबी कतार।
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पहले कमर्शियल सिलेंडर की दिक्कत थी लेकिन अब घरेलू सिलेंडर की भी दिक्कत होने लगी है,मुंबई के कांदिवली पूर्व इलाके में lpg cylinder के लिए लोगों की लंबी कतार है दर्शल यह पूरा झोपड़पट्टी इलाका है कई लोगों के पास मात्र एक ही सिलेंडर है वह भी खत्म हो चुका है कई लोग होटल में खाना खाकर गुजारा कर रहे हैं तो कुछ लोग पड़ोसियों से मदद कर रहे हैं ज्यादातर लोग सुबह 7:00 बजे से कतार में हैं कुछ लोग तो दो तीन दिन से आ रहे हैं लेकिन एलपीजी नहीं मिल पा रहा
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: लोकसभा में एलपीजी गैस कीमतों के मुद्दे पर विपक्ष की नारेबाजी
स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि प्रश्नकाल सदन का सबसे अहम समय होता है । मेरा आग्रह है प्रश्नकाल में सबको बोलने का अवसर दे।आप कहते है बोलने का अवसर दिया जाए -जब सदन में अवसर दिया जाता है तब आप बोलना नहीं चाहते
संसद के अंदर हो या परिसर के अंदर हो संसद की पवित्रता बनाए रखने की सबकी जिम्मेदारी है।जिस तरह का व्यवहार आप कर रहे है सदन को पवित्रता को नुकसान पहुंचा रहे है
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: राजस्थान में रसोई गैस की किल्लत
जयपुर में रसोई गैस सिलेंडर की इस कदर किल्लत हो गई है कि अब डिलीवरी वाले भी गाड़ियों में रखे अपने सिलेंडर को जंजीर से बांधकर ताला लगा कर रखने लगे हैं। उन्हें इस बात का डर है की कहीं लोगों की भीड़ उनके गाड़ियों में रखे सिलेंडर को लूट न ले जाए।
जंजीरों में प्रदेश सिलेंडर को देखने वाले लोगों का भी कहना है कि उन्होंने इससे पहले कभी भी जंजीरों में बंदी गाड़ियों में रखे सिलेंडर को नहीं देखा है.
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली कांग्रेस ने सिलेंडर मुद्दे पर दिया धरना
सिलेंडर के मुद्दे पर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का प्रदर्शन। डीपीसीसी दफ्तर में धरने पर बैठे हैं।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस की बड़ी कार्रवाई
दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट में पुलिस की फॉरेनर सेल ने अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया जाने की तैयारी में थे और भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: अविमुक्तेश्वरानंद पर आज होगी सुनवाई
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से पॉक्सो कोर्ट प्रयागराज में दाखिल अर्जी पर आज सुनवाई। दोपहर 2:00 बजे स्पेशल जज पोक्सो विनोद कुमार चौरसिया की अदालत में सुनवाई होगी। पोक्सो कोर्ट में आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए उसे रद्द करने की मांग की गई है।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates:बंगाल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का हुआ गठन
CM ममता ने वेस्ट बंगाल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का किया गठन, CWBTA अध्यक्ष सुशील पोद्दार बने बोर्ड चेयरमैन, व्यापारी वर्ग में हर्ष की लहर।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने महाकालेश्वर में लगाई हाजरी
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने आज उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और सुबह की भस्म आरती में शामिल हुए।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: बढ़ते जहाजों के लिए तैयार कांडला पोर्ट
दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी, कांडला ने ट्वीट किया कि दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी, कांडला आने वाले जहाजों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुनर्निर्धारित यात्राओं को समायोजित करने और सर्वोत्तम संभव मानकों के अनुसार सेवाएं प्रदान करने के लिए सिस्टम कुशलतापूर्वक काम कर रहे हैं। पोर्ट अगले 72 घंटों में 22 जहाजों को संभालेगा।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: यूपी जाएंगे राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यूपी दौरे पर हैं। वह राजधानी लखनऊ में कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: आज असम दौरे पर पीएम मोदी
पीएम मोदी आज किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी असम दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी असम में 48,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
Aaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: संसद में आज ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आएगा महाभियोग
संसद में बजट सत्र चल रहा है। स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था जो भारी मतों से खारिज हो गया। इसके बाद अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जा रहा है। दोपहर 2 बजे टीएमसी की अगुवाई में विपक्ष लोकसभा सचिवालय और राज्यसभा सचिवालय में नोटिस देगा ।
Breaking News: आज 13 मार्च है। संसद में बजट सत्र चल रहा है। स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था जो भारी मतों से खारिज हो गया। इसके बाद अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जा रहा है। इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यूपी दौरे पर हैं। वह राजधानी लखनऊ में कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। पीएम मोदी ने आज किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी की. इसके अलावा पीएम मोदी असम दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने असम में 48,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत की।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
6 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
7 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs ago'अपने राज्य में न दें प्रदर्शन की अनुमति', गृह मंत्रालय का निर्देश
8 hrs ago'राष्ट्रपति ने हमारी बात मानी, अब जाएंगे SC', राहुल गांधी का बड़ा बयान
9 hrs agoमेट्रो-ट्रेनें बंद करने पर सांसद राजीव शुक्ला ने जताया ऐतराज
9 hrs ago'सरकार को बर्खास्त करना होगा', इंडिया गठबंधन की बैठक में बोले राहुल गांधी
10 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
11 hrs agoदिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शन का असर, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द?
12 hrs agoट्रेन में असुरक्षित महसूस कर रही थी असम की छात्रा, बाद में मिला शव
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines