स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से पॉक्सो कोर्ट प्रयागराज में दाखिल अर्जी पर आज सुनवाई। दोपहर 2:00 बजे स्पेशल जज पोक्सो विनोद कुमार चौरसिया की अदालत में सुनवाई होगी। पोक्सो कोर्ट में आशुतोष ब्रह्मचारी द्वारा लगाए गए आरोपों को झूठा बताते हुए उसे रद्द करने की मांग की गई है।
Breaking News: आज 13 मार्च है। संसद में बजट सत्र चल रहा है। स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था जो भारी मतों से खारिज हो गया। इसके बाद अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जा रहा है। इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यूपी दौरे पर हैं। वह राजधानी लखनऊ में कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। पीएम मोदी आज किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी असम दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी असम में 48,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। सोनिया गांधी की नागरिकता से जुड़ी अर्जी पर आज सुनवाई होगी।
आज की हर छोटी-बड़ी अपडेट के लिए बने रहिए लाइव ब्लॉग के साथ…
CM ममता ने वेस्ट बंगाल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड का किया गठन, CWBTA अध्यक्ष सुशील पोद्दार बने बोर्ड चेयरमैन, व्यापारी वर्ग में हर्ष की लहर।
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल ने आज उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की और सुबह की भस्म आरती में शामिल हुए।
#watch | Madhya Pradesh: Cricketer Prithvi Shaw and his fiancée Akriti Agarwal offered prayers and attended the morning Bhasm Aarti at Shri Mahakaleshwar Temple in Ujjain today. pic.twitter.com/6Yzitt2CWO
— ANI (@ANI) March 13, 2026
दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी, कांडला ने ट्वीट किया कि दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी, कांडला आने वाले जहाजों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार है। पुनर्निर्धारित यात्राओं को समायोजित करने और सर्वोत्तम संभव मानकों के अनुसार सेवाएं प्रदान करने के लिए सिस्टम कुशलतापूर्वक काम कर रहे हैं। पोर्ट अगले 72 घंटों में 22 जहाजों को संभालेगा।
Deendayal Port Authority, Kandla tweets, "Deendayal Port Authority, Kandla gears up to handle the surge in incoming vessels...Systems working efficiently to accomodate reconfigured voyages and provide services to the best possible standards !!!"The port is going to handle 22… pic.twitter.com/LLBLuByQoW
— ANI (@ANI) March 13, 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यूपी दौरे पर हैं। वह राजधानी लखनऊ में कांशीराम जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे
पीएम मोदी आज किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी असम दौरे पर रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी असम में 48,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
संसद में बजट सत्र चल रहा है। स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था जो भारी मतों से खारिज हो गया। इसके बाद अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जा रहा है। दोपहर 2 बजे टीएमसी की अगुवाई में विपक्ष लोकसभा सचिवालय और राज्यसभा सचिवालय में नोटिस देगा ।










