Live Updates
हावड़ा में कारखाने में लगी भीषण आग, एक युवक की मौत
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक कारखाने में आग लग गई। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की 6 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। फिलहाल आग बुझा दी गई है। वहीं एक युवक का शव बरामद हुआ है। जांच के बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।
watch हावड़ा, पश्चिम बंगाल: DFO एस. मजूमदार ने कहा, "दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग बुझा दी गई है। आग लगने का कारण जांच के बाद पता चलेगा। एक शव बरामद किया गया है...यह एक कारखाना था..." https://t.co/Qz0EGzqnBv pic.twitter.com/rI0wZ1FnhX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2025
वडोदरा में देशी शराब भट्टियों पर छापा, एक अरेस्ट
वडोदरा में देशी शराब भट्टियों पर छापा, एक अरेस्ट
दिल्ली में शुरू होंगे 400 नए स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र- सीएम रेखा गुप्ता
पीएम जय आयुष्मान भारत योजना पर दिल्ली सरकार और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर समारोह में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, पिछली सरकारों द्वारा जो 24 नए अस्पताल अधूरे छोड़ दिए गए थे, उन्हें हम पूरा करेंगे और उन्हें पूरा करने के लिए हमने दिल्ली सरकार के बजट में 1000 करोड़ रुपये का फंड आवंटित किया है। मैं आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से दिल्ली में शुरू किए जाने वाले 400 नए स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों के लिए केंद्र सरकार को भी धन्यवाद देती हूं।
वक्फ बिल फाइल हमारे लिए बंद हो गई- संजय राउत
शिवसेना (यूबीटी) वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी इस पर सांसद संजय राउत ने कहा कि नहीं, हमने अपना काम कर दिया है। हमें जो कहना था, कह दिया है और अपना फैसला कर लिया है। यह फाइल अब हमारे लिए बंद हो गई है।
रामनवमी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंबन रेल पुल का उद्घाटन करेंगे
रामनवमी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु का दौरा करेंगे और रामेश्वरम द्वीप को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन करेंगे।
भिवंडी में नकली शराब गिरोह का भंडाफोड़
महाराष्ट्र के भिवंडी में उत्पादन शुल्क विभाग ने शुक्रवार रात एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया है। इस छापेमारी में नकली शराब बेचने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। भिवंडी के कोनगांव इलाके में नकली शराब बनाई जा रही थी, ऐसी गुप्त सूचना मिलने के बाद विभाग ने वहां छापा मारा। छापेमारी के दौरान नकली शराब बनाने की मशीन और अन्य सामग्री के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
जब्त किए गए माल में दो टेंपो नकली शराब, शराब स्टोर करने के ड्रम और विभिन्न विदेशी ब्रांड्स की खाली बोतलें शामिल हैं।
वक्फ बोर्ड ने ईमानदारी से काम नहीं किया- मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड
अखिल भारतीय मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक का समर्थन किया है, जिसे हाल ही में संसद के दोनों सदनों द्वारा पारित किया गया है। लखनऊ में ऑल इंडिया मुस्लिम महिला पर्सनल लॉ बोर्ड की अध्यक्ष शाइस्ता अंबर कहती हैं, सकारात्मक काम होना चाहिए। पहले की सरकारों और धर्मगुरुओं को वह कदम उठाना चाहिए था जो आज सरकार ने उठाया है। जो लोग वक्फ को दान देते हैं, उनकी मंशा होती है कि उनका दान गरीबों के काम आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा था। ऐसा नहीं है कि सभी वक्फ की जमीनों का दुरुपयोग हुआ, लेकिन वक्फ बोर्ड ने ईमानदारी से काम नहीं किया और जो करना चाहिए था, वह नहीं किया। हम सरकार से उम्मीद और अनुरोध करते हैं कि अगर बिल आया है, तो वक्फ की जमीनों का इस्तेमाल पूरी पारदर्शिता के साथ गरीब तबके के लिए किया जाए। आज तक किसी भी सरकार ने मुसलमानों के लिए काम नहीं किया, और उन्होंने सिर्फ वोटों की राजनीति की।
सीएम मोहन यादव ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से मुलाकात की। दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहे।
जस्टिस यशवंत वर्मा ने ली शपथ
कैश कांड में घिरे दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस यशवंत वर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में शपथ ली। पिछले हफ्ते ही केंद्र सरकार ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट से इलाहाबाद हाईकोर्ट ट्रांसफर किया था। इलाहाबाद हाईकोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी जस्टिस यशवंत वर्मा का नाम और नम्बर अपलोड किया गया है।
गर्भवती की मौत मामले में बड़ा एक्शन
पैसे के लिए इलाज नहीं करने पर पुणे में गर्भवती महिला की मौत का मामला गरमाने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीनानाथ मंगेशकर चैरिटेबल हॉस्पिटल के खिलाफ ज्वाइंट चैरिटी कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच कमेटी के गठन का आदेश दिया है। यह कमेटी देखेगी कि चैरिटेबल हॉस्पिटल गरीबों को कानून के मुताबिक बेड मुहैया करा रहे हैं या नहीं। इस बीच अस्पताल के बाहर आज भी मोर्चा निकाला गया। आज एनसीपी शरद चंद्र पवार पार्टी ने अस्पताल के बाहर मोर्चा निकाला और हॉस्पिटल पर कारवाई की मांग की। आरोप है कि गर्भवती महिला की तबीयत खराब होने वह अस्पताल गई, लेकिन दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल ने 10 लाख रुपये की मांग की और कहा जब तक 10 लाख जमा नहीं होंगे, तब तक उपचार शुरू नहीं होगा। जब हॉस्पिटल ने इलाज नहीं किया, तब महिला को दूसरे हॉस्पिटल में ले जाना पड़ा। इसके बाद महिला की मौत हो गई।
मराठी वर्सेस अमराठी मुद्दे पर गरमाई सियासत
महाराष्ट्र में राज ठाकरे की मनसे पार्टी की ओर से छेड़े गए मराठी वर्सेस अमराठी मुद्दे में उद्धव ठाकरे की शिवसेना की एंट्री भी हो गई है। उद्धव ठाकरे के उत्तर भारतीय नेता एवं पार्टी प्रवक्ता आनंद दुबे ने इसको लेकर कई जगह पर पोस्टर लगवाए हैं। उन्होंने कहा कि हम मार से नहीं, बल्कि प्यार से मराठी सिखाएंगे। दरअसल मराठी मुद्दे को लेकर एमएनएस उग्र आंदोलन पर उतर आई है और उसी के उत्तर में उद्धव गुट ने कटाक्ष कसते हुए यह पोस्टर लगाए हैं।
राजस्थान के जंगलों में लगने लगी आग
गर्मी पड़ते ही राजस्थान के जंगलों में आग लगने लगी है। मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के 35 किलोमीटर एरिया में फैला जंगल जल गया है। इस आग से करीब 4 किलोमीटर दूर बाघ-बाघिन थे, जो सुरक्षित हैं। फायर लाइन बनाते समय जेसीबी से चिंगारी उठी थी। 10 दमकल वाहनों की मदद से इतने बड़े एरिया में फैली जंगल की आग बुझाई गई। 4 पानी के टैंकर भी आग बुझाने में मददगार साबित हुए। कोटा अग्निशमन विभाग के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने कहा कि शुक्रवार दोपहर के बाद 3 बजे जंगल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिला मुख्यालय सहित सांगोद, रामगंजमंडी, कनवास क्षेत्र से भी दमकल मंगाई गई। करीब 10 दमकल आग बुझाने में लगी रात 1 बजे जाकर आग पर काबू पाया जा सका।
48 घंटे बाद ईरान पर आएगा बड़ा फैसला
48 घंटे बाद ईरान पर बड़ा फैसला आएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मुलाकात करेंगे। दोनों की मुलाकात व्हाइट हाउस में होगी। इस मीटिंग में टैरिफ के अलावा ईरान के मुद्दे पर फाइनल बातचीत होगी और कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
महाराष्ट्र् मे राम नवमी को लेकर अलर्ट
महाराष्ट्र में राम नवमी को लेकर अलर्ट जारी हुआ है। नागपूर मराठवाड़ा और मुंबई मे राम नवमी को लेकर विशेष अलर्ट जारी हुआ है। ड्रोन के जरिए राम नवमी के जुलूस पर कड़ी नजर रखी जाएगी। राम नवमी के दिन बड़े पैमाने पर पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती होगी।
कर्नाटक के कलबुर्गी में भीषण हादसा
कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में नेलोगी क्रॉस के पास सुबह करीब 3.30 बजे एक वैन के खड़े ट्रक से टकराने से 5 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। मृतकों की पहचान बागलकोट जिले के निवासियों के रूप में हुई है। घायलों को कलबुर्गी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कलबुर्गी एसपी ए श्रीनिवासुलु ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच की। पुलिस ने नेलोगी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया है।
नोएडा में झुग्गियों में भड़की आग
दिल्ली से सटे नोएडा के गांव बहलोलपुर में कई झुग्गी झोंपड़ियों में आग लग गई है। फायर बिग्रेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है।
जम्मू-कश्मीर में BSF ने घुसपैठिए को मार गिराया
जम्मू-कश्मीर के पोरा में घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई है। BSF के जवानों ने देररात एक घुसपैठिए को मार गिराया। रात को इंटरनेशनल बॉर्डर पर LOC के पास संदिग्ध गतिविधि देखी गई तो जवानों ने 6 से 7 राउंड फायर किए। इसके बाद शांति होने सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो एक शख्स का शव मिल, जिसके शरीर पर गोलियों के निशान मिले।
नमस्कार, आज 5 अप्रैल दिन शनिवार की खबरों की दुनिया में आपका स्वागत है। आज की प्रमुख खबर की बात करें तो JDU में वक्फ बिल के विरोध में इस्तीफों का दौर जारी है। देश के 8 राज्यों में बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए हैं और सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका लगाई गई है। PM मोदी थाईलैंड के बाद श्रीलंका दौरे पर पहुंच गए हैं, जहां वे पड़ोसी देश के राष्ट्रपति दिसानायके से द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।
IPL में आज 2 मैच खेले जाएंगे। एक चेन्नई Vs दिल्ली का मैच दोपहर 3.30 बजे से चेन्नई में होगा। दूसरा मुकाबला पंजाब Vs राजस्थान के बीच शाम 7.30 बजे चंडीगढ़ में खेला जाएगा। जम्मू कश्मीर के पोरा में पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम की गई है। इसके अलावा आज दिनभर की बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स के लिए बने रहें News24 के साथ…
संबंधित खबरें
'राहुल गांधी ने मुझे धक्का नहीं दिया', BJP के आरोप पर बोले DK शिवकुमार
6 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
7 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
8 hrs ago'देश की जनता PM के साथ', SIR विवाद पर अमित शाह ने राहुल गांधी को दिया जवाब
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन', मीटिंग के बाद राहुल गांधी का ऐलान
11 hrs ago'लद्दाख भारत का अभिन्न हिस्सा', चीन के दावे पर MEA का करारा जवाब
11 hrs agoएल मुरुगन ने केंद्रीय मंत्री पद और राज्यसभा से दिया इस्तीफा, सामने आई वजह
11 hrs agoहाई टी में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला का बड़ा बयान
13 hrs agoसऊदी अरब के 4 एयरपोर्ट्स के लिए एयर इंडिया-इंडिगो की सभी उड़ानें रद्द
13 hrs ago'CEC को मंत्री-गवर्नर बनाया…', पीयूष गोयल ने कांग्रेस पर साधा निशाना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines