New Year पर बर्फबारी से Welcome! शिमला-मनाली जाने का है प्‍लान तो पढ़ लें मौसम विभाग का अलर्ट

Aaj ka Mausam : उत्तर भारत में घने कोहरे और शीत लहर की वजह से लोग घरों में दुबके हुए हैं। सड़कों पर धुंध की मोटी-मोटी परतें बिछी हुई हैं।

Weather-Update

Aaj ka Mausam : दिसंबर का महीना बीतने को है और सर्दी के सितम से उत्तर भारत जकड़ा हुआ है। दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में पारा धड़ाम से गिर पड़ा है। शीत लहर और कोहरे ने यातायात पर ब्रेक लगा दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। इस बार बूंदाबांदी के साथ नए साल का स्वागत होगा। साथ ही अगले 3-4 दिनों तक घना कोहरा जारी रहने की उम्मीद जताई है।

वहीं अगर आप न्‍यू ईयर पर पहाड़ों पर जानें का प्‍लान कर रहे हैं तो आपके ल‍िए एक अच्‍छी खबर है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है क‍ि शिमला-मनाली में बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग ने 30 और 31 दिसंबर को हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना जताई है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश में गुरुवार को घना कोहरा छाया हुआ है। धुंध में सड़कें गायब हो गई हैं। सड़कों पर गाड़ियां लाइट जाकर आगे बढ़ रही हैं। कई जगहों पर विजिबिलिटी शून्य है। पंजाब के भटिंडा, यूपी के बरेली, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में विजिबिलिटी जीरो है, जबकि लुधियाना, पटियाला, हरियाणा, हिसार, भिवानी, करनाल, दिल्ली के पालम और आयानगर, लखनऊ, वाराणसी, राजस्थान के गंगानगर, श्रीनगर में 25 विजिबिलिटी दर्ज की गई है। दिल्ली के सफदरजंग, अंबाला, मेरठ, फुरसतगंज समेत कई जिलों में विजिबिलिटी 50 है।

बारिश को लेकर अलर्ट

उत्तर पश्चिम भारत में अगले 3-4 दिनों तक बहुत घना कोहरा छाया रहेगा। इस बीच आईएमडी ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि 31 दिसंबर से लेकर 2 जनवरी के बीच उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में हल्की और छिटपुट बारिश होने की संभावना है। तमिलनाडु में 30 दिसंबर को बूंदाबांदी हो सकती है। उत्तर पश्चिम भारत को 30 दिसंबर को ताजा पश्चिमी विक्षोभ प्रभावित कर सकता है। इसकी वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की और मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।

तापमान में आई गिरावट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 7-10 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में पारा 11-12 डिग्री सेल्सियस के बीच है। उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा, जबकि मध्य भारत में अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ