Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

देश

बारिश के साथ गिरेंगे ओले, भयंकर ठंड का अलर्ट, इन राज्यों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

Aaj Ka Mausam : देश में मौसम ने करवट ली। यूपी समेत कई राज्यों में बूंदाबांदी हुई। साथ ही एक और पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने वाला है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया।

Author
Edited By : Deepak Pandey Updated: Dec 24, 2024 21:06
Cold-Rain
बारिश के साथ तूफान का अलर्ट। (File Photo)

Aaj Ka Mausam : देश में एक बार फिर मौसम बदल रहा है। कहीं बारिश तो कहीं भयंकर ठंड पड़ रही है। पहाड़ी में बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से गिर रहा है। इसके पीछे पश्चिमी विक्षोभ है, जिसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं कि आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के दक्षिणी आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु तटों पर एक लो प्रेशर एरिया स्थित है। पूर्वी हवाओं के साथ एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर की रात से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत को प्रभावित करेगा, जिससे कई राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : भीषण ठंड, कोहरा और बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

---विज्ञापन---

आंध्र प्रदेश में 25 दिसंबर को गरज और बिजली के साथ भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी में 25-26 को हल्की बरसात होने के आसार हैं। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिण-पूर्व राजस्थान पर स्थित है। इनके प्रभाव से हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

राजस्थान, गुजरात में 26-27 दिसंबर को, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश में 27 दिसंबर को, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र में 26-28 दिसंबर के बीच, छत्तीसगढ़ में 27-28 दिसंबर को गरज और बिजली के साथ छिटपुट बरसात होने के आसार हैं।

मैदानी इलाकों में पटियाला में सबसे कम पारा दर्ज

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस में है। हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में 2 से 6 डिग्री सेल्सियस, बिहार और झारखंड में 6 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान है। देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के पटियाला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री दर्ज किया गया।

जानें किन राज्यों में छाएगी धुंध

हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है तो वही, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में शीतलहर चलेगी। राजस्थान, बिहार में 26 दिसंबर तक, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 27 दिसंबर तक घना से बहुत घना कोहरा छाएगा।

यह भी पढ़ें : कश्मीर में ठंड का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा, माइनस 8.5 तापमान; दिल्ली समेत 10 राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन

दिल्ली में कैसा रहा मौसम?

पिछले 24 घंटे में दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और 9 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच है। सफदरजंग एयरपोर्ट पर घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं।

First published on: Dec 24, 2024 09:00 PM

संबंधित खबरें