भीषण ठंड, कोहरा और बारिश का अलर्ट, दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Forecast : देश में एक बार फिर मौसम ने करवट ली। दिल्ली यूपी समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। भीषण ठंड और घने कोहरे की भी चेतावनी जारी है। आइए जानते हैं कि कैसा रहेगा मौसम?

weather report

आईएमडी का अलर्ट।

Aaj Ka Mausam : न्यू ईयर से पहले उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी राज्यों में मौसम फिर करवट लेगा। इसी सप्ताह से हांड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है। साथ ही घना से बहुत घना कोहरा भी पड़ेगा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो जाएगी। बारिश के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी है। इसे लेकर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

आईएमडी के अनुसार, एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ 26 दिसंबर से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों को प्रभावित करने की संभावना है, जिससे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 27 से 29 दिसंबर तक बर्फबारी और बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम भारत और उससे सटे मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी इसका असर देखने को मिल सकता है, जिससे गरज और बिजली के साथ बादल बरस सकते हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में 26-28 दिसंबर के बीच बरसात होने के आसार हैं, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 27 दिसंबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

विज्ञापन

इन राज्यों में बरसेंगे बादल

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर बना लो प्रेशर एरिया पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ गया, जिसके 24 दिसंबर को उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचने की संभावना है। इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी में 24-26 दिसंबर के बीच हल्की से मध्यम वर्षा होगी, जबकि ओडिशा में 24-25 दिसंबर को बादल बरसेंगे।

माइनस में तापमान

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान माइनस में है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 5-10 डिग्री के बीच है। देश के मैदानी इलाकों में पंजाब के अमृतसर में सबसे कम न्यूनतम पारा 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, बिहार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में धुंध रहने की संभावना है, जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ समेत मैदानी इलाकों में कोल्ड वेव का अलर्ट है।

विज्ञापन

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

IMD के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में सोमवार को सुबह बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में भारी गिरावट आई। राजधानी में 24-25 दिसंबर को बादल बरस सकते हैं। आईएमडी ने कोहरा का येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ