---विज्ञापन---

देश

कश्मीर में ठंड का 50 साल का रिकॉर्ड टूटा, माइनस 8.5 तापमान; दिल्ली समेत 10 राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन

IMD Issues Cold Wave Alert for Delhi and 10 States: बीती रात को जम्मू कश्मीर में ठंड ने पिछले 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत 10 राज्यों में ठंड का पूर्वानुमान जारी किया है।

IMD Winter Weather Latest Update: शनिवार से कश्मीर में चिल्लई कलां की शुरुआत हो चुकी है। जी हां, चिल्लई कलां एक फारसी शब्द है, जिसका मतलब होता है ‘बड़ी सर्दी’। कश्मीर में चिल्लई कलां 40 दिन का होता है। इस दौरान कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ती है। शनिवार की रात कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का तापमान माइनस 8.5 डिग्री सेल्सियस आंका गया है। इस ठंड ने कश्मीर में पिछले 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

जम गई डल झील

भारतीय मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि रविवार की सुबह श्रीनगर का तापमान माइनस 3.2 डिग्री सेल्सियस नोट किया गया है। कश्मीर में सर्द हवाओं के कारण डल लेक भी पूरी तरह से जम गई है। 1974 के बाद पहली बार 21 दिसंबर को तापमान माइन 8 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे गया है। वहीं 13 दिसंबर को श्रीनगर में सबसे कम तापमान माइनस 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- हरा, लाल, नीला और नारंगी… महाकुंभ में लगे 4 अलग-अलग रंग के QR कोड; जानें कैसे करेंगे काम?

दिल्ली का मौसम

जम्मू कश्मीर में बढ़ती ठंड का असर दिल्ली समेत आसपास के राज्यों पर भी पड़ने वाला है। रविवार की सुबह दिल्ली ने धुंध की चादर ओढ़ रखी थी। राजधानी का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। IMD ने कई राज्यों में कोल्ड वेव की चेतावनी जारी की है।

---विज्ञापन---

बारिश के आसार

IMD के अनुसार अफगानिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय है और यह तेजी से पूर्व की तरफ बढ़ रहा है। ऐसे में 22 और 23 दिसंबर को उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। वहीं 24 से 26 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

कहां-कितना रहेगा तापमान?

IMD की भविष्यवाणी की मानें तो जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस से कम रहेगा। वहीं गुजरात और महाराष्ट्र समेत मध्य भारत में तापमान 10-15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान 0-5 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आज यानी 22 दिसंबर को पंजाब के लुधियाना और मध्य प्रदेश के खजुराहो में सबसे कम 5.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

---विज्ञापन---

राजस्थान-बिहार का तापमान

IMD के अनुसार गुजरात और पश्चिमी हिमालय के कुछ इलाकों में तापमान माइनस 1-3 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं राजस्थान, पंजाब, बिहार और मध्य भारत के कई इलाकों में टेंप्रेचर 2-4 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़ें- पॉपकॉर्न से लेकर चावल तक, देश में क्या हुआ सस्ता-महंगा? GST Council की बैठक में हुए कई बड़े फैसले

First published on: Dec 22, 2024 04:07 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola