एमपी में सबसे कम 13 डिग्री पारा दर्ज, इस दिन से एक्टिव होगा पश्चिम विक्षोभ, दिल्ली-यूपी समेत देश का कैसे रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam : देश के उत्तरी राज्यों में धीरे-धीरे ठंड बढ़ रही है। रातें ठंडी हो रही हैं तो दिन में तेज धूप निकल रही है। एक बार फिर पश्चिम विक्षोभ एक्टिव होने वाला है, जिससे असमय बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। दिल्ली यूपी समेत देश का कैसा रहेगा मौसम?

imd weather forecast Weather update aaj ka mausam cold wave el nino effect news in hindi

देश का कैसा रहेगा मौसम (File Photo)

Winter Weather Forecast : देश के कुछ राज्यों में घना कोहरा छाने लगा और हल्की हल्की सर्दी पड़ने लगी है, लेकिन अब भी पूरी तरह से ठंड नहीं आई है। मौसम में बदलाव को देखने को मिल रहा है- कभी चक्रवाती तूफान तो कभी विक्षोभ पश्चिमी। दक्षिणी राज्यों में बारिश भी हो रही है। देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम तापमान मध्य प्रदेश में दर्ज किया गया। आइए जानते हैं कि आईएमडी का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

विज्ञापन

नया पश्चिमी विक्षोभ होगा एक्टिव

विज्ञापन

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में चक्रवाती परिसंचरण अब भी उसी क्षेत्र में बना हुआ है। इसके प्रभाव में अगले 24 घंटे में उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके बाद अगले 2 दिनों के दौरान इसके धीरे-धीरे पश्चिम की ओर तमिलनाडु और श्रीलंका तटों की ओर बढ़ने के आसार हैं। साथ ही अब 14 नवंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, जिससे कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है और ठंड तेजी से बढ़ेगी।

विज्ञापन

इन राज्यों में बारिश होने के आसार

तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल और कर्नाटक में 11 से 17 नवंबर के बीच जमकर बारिश होने के आसार हैं। पंजाब के अलग-अलग इलाकों में 12-15 के दौरान रात और सुबह के समय घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति रहने की संभावना है, जबकि हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक धुंध छाए रहेगी। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो पंजाब और हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 13 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज

देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस मध्य प्रदेश के मंडला में दर्ज किया गया। पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होने की संभावना है और उसके बाद 3 दिन धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, उत्तर-पश्चिम राजस्थान, बिहार, झारखंड में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस ऊपर बना हुआ है और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान, उत्तर गुजरात और पूर्वी मध्य प्रदेश में 2-3 डिग्री सेल्सियस और देश के बाकी हिस्सों में सामान्य के करीब बना हुआ है।

विज्ञापन

जानें कैसा रहेगा दिल्ली एनसीआर का मौसम?

विज्ञापन

दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 30-32 डिग्री सेल्सियस और 14-19 डिग्री सेल्सियस के बीच है। क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य से 1-2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और क्षेत्र के अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। सफदरजंग एयरपोर्ट पर हल्का कोहरा दर्ज किया गया। शाम और रात में धुंध रहने की संभावना है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ