आ रही भयंकर ठंड! पंजाब-हिमाचल में छाया कोहरा, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में इस तारीख से पड़ेगी सर्दी

Aaj Ka Mausam : देश में इस बार कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। धुंध के साथ ठंड की शुरुआत हो गई है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में आज धुंध की चादरें बिछी थीं। आने वाले दिनों में यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। आइए जानते हैं कि यूपी और बिहार समेत देश के 15 राज्यों में कब से भयंकर ठंड पड़ेगी।

winter weather forecast update

उत्तर भारत में इस बार पड़ेगी कड़ाके की ठंड।

Weather Forecast : देश के उत्तरी राज्यों में धीरे-धीरे धुंध की चादर बिछने लगी और ठंड भी महसूस होने लगी है। अधिकांश घरों में सुबह और शाम के समय एसी और फंसे बंद हो गए और रात में लोगों को चादर ओढ़नी पड़ रही है। इस बार भयंकर ठंड दस्तक देने वाली है। यूपी बिहार समेत उत्तर भारत में कब से सर्दी पड़ेगी? आइए जानते हैं कि मौसम विभाग का क्या है लेटेस्ट अपडेट?

विज्ञापन

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, पंजाब और हिमाचल प्रदेश में शनिवार को घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। पंजाब के अमृतसर, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में धुंध की वजह से विजिबिलिटी 50 मीटर रही। दिल्ली एनसीआर के कुछ हिस्सों में धुंध की चादरें बिछी नजर आईं, जिससे ठंड तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन

दिल्ली NCR में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन

आईएमडी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में सुबह और शाम के समय धुंध छाई रही और 12 नवंबर तक यही स्थिति रहने की संभावना है। पारा में मामूली गिरावट आई। दिल्ली में अधिकतम-न्यूनतम तापमान क्रमशः 30-32 डिग्री सेल्सियस और 15-20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिन के समय आसमान साफ ​​रहा। सफदरजंग एयरपोर्ट पर सबसे ज्यादा कोहरा छाया रहा।

विज्ञापन

इन राज्यों में कब से पड़ेगी कड़ाके की ठंड?

विज्ञापन

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज सबसे कम न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात में न्यूनतम पारा सामान्य से 3-5 डिग्री सेल्सियस और आंध्र प्रदेश, केरल, ओडिशा में 2-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अगले 4-5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे 15 नवंबर के बाद से ठंड बढ़ने के आसार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ