---विज्ञापन---

ठंड ‘टॉर्चर’ करने को तैयार; 3 दिन भारी बारिश के आसार, पढ़ें देशभर के लिए IMD का अपडेट

Aaj Ka Mausam: मानसून जाने वाला है और ठंड दस्तक दे चुकी है। बारिश थमने लगी है, लेकिन मौसम विभाग ने आगे भी बारिश होने का अलर्ट दिया है। देश के कुछ राज्यों में अगले 3 दिन बादल बरस सकते हैं। पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट...

---विज्ञापन---

IMD Today Weather Report: मानसून जाने को है और ठंड दस्तक दे चुकी है। मौसम विभाग ने मानसून की तरह सर्दी-ठंड के लिए भी भविष्यवाणी की है, जिसके अनुसार इस बार भयंकर ठंड पड़ेगी। कई राज्यों में तापमान 3 डिग्री तक और माइनस में जा सकता है। क्योंकि मानसून अभी गया नहीं है, इसलिए अभी तक बारिश भी लगातार हो रही है, जिससे सुबह-शाम अब उमस नहीं ठंडक का अहसास होने लगा है। पिछले एक महीने से तो हर रोज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 3 दिन और बारिश होने की संभावना जताई है। आइए जानते हैं कि आज और अगले 2 दिन मौसम कैसा रहने वाला है?

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

आज इन राज्यों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, आज शाम तक दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश हो सकती है। अगले हफ्ते पश्चिमी और मध्य भारत में बादल खूब बरस सकते हैं। 15 से 17 सितंबर और 17 से 18 सितंबर के बीच मध्य प्रदेश में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बांग्लादेश के पास समुद्र में दबाव का क्षेत्र बनने से 15 से 20 सितंबर के बीच समुद्र तटीय राज्यों और उनसे सटे राज्यों में बारिश होने के आसार हैं। बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड होने का खतरा है तो लोग संभलकर रहें।

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में ऐसा चल रहा मौसम का मूड

राजधानी दिल्ली और इससे सटे नोएडा में पिछले 3 दिन से रोज बारिश हो रही है। हालांकि बीते दिन धूप खिली, लेकिन बादल भी छाए रहे। शाम को बौछारें पड़ीं और हवाएं चलीं। आज रविवार को भी बादल छाए रह सकते हैं और अधिकतम तापमान 33 न्यूनतम तापमान 23 रहेगा। कल सोमवार को दिल्ली का मौसम शुष्क रहेगा। 17 से 19 सितंबर के बीच 3 दिन बारिश हो सकती है। 20 सितंबर से मौसम फिर बदलेगा और इसके बाद बारिश होने की संभावना नहीं, लेकिन लोगों को ठंड का अहसास हो सकता है। आज सुबह भी मौसम में ठंडक रही और हवाएं भी चल रही थीं।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 15, 2024 07:06 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola