IMD Today Weather Forecast: देशभर में एक बार फिर भयंकर ठंड दस्तक देने वाली है। 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश के साथ घना कोहरा छाने के आसार हैं। दिल्ली-NCR की बात करें तो यहां सर्दी अजब-गजब रंग दिखा रही है। कभी कोहरा छा जाता है तो कभी बारिश होती है। कभी शीतलहर चलने लगती है तो कभी धूप निकलने से गर्मी का अहसास होता है। कुल मिलाकर दिल्ली-NCR में इस बार सर्दी के मौसम में भी गर्मी महसूस हो रही है।
बुधवार रात बारिश होने के बाद गुरुवार सुबह हल्का कोहरा देखने को मिला। दिन में धूप खिलने से न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा हो गया। आज शुक्रवार सुबह मौसम साफ रहा, लेकिन शीतलहर चलने से ठंडक का अहसास हुआ। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश में भी दिन और रात को कोहरा छा रहा है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है।
कोहरे के कारण फ्लाइटें का संचालन प्रभावित
पिछले 24 घंटे में देशभर में मौसम की बात करें तो पश्चिम बंगाल में कोहरा छाने से कोलकाता इंटरनेशनल एयरपोर्ट से फ्लाइट्स का उड़ने और लैंड होने में परेशानी हुई। 39 फ्लाइट्स टेकऑफ नहीं कर पाई और 21 फ्लाइट्स को लैंड करने में देरी हुई। 12 फ्लाइट्स का रूट डायवर्ट करना पड़ा। गुवाहाटी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी 18 फ्लाइट्स देरी से लैंड हुईं। श्रीनगर में शीतलहर चलने से न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
पहलगाम में माइनस 5.6 डिग्री, गुलमर्ग में माइनल 7.5 डिग्री तापमान रहा। जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से चिल्लई-कलां का दौरा शुरू हुआ था, जो 30 जनवरी को खत्म होगा। इसलिए जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश में 1 से 23 जनवरी तक 57.3 मिलीमीटर बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन सिर्फ 14.7 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम रिकॉर्ड हुई।
दिल्ली-NCR में सूरज की तपन से बढ़ी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में सर्दी में भी गर्मी का रिकॉर्ड बन रहा है। पिछले 5 दिन से राजधानी में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड हो रहा है। बीते दिन 23 जनवरी को तो न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री का इजाफा हो गया। हालांकि मौसम विभाग ने 22-23 जनवरी को बारिश का अलर्ट दिया था, लेकिन सिर्फ 22 जनवरी की रात को हल्की बारिश हुई। उसके बाद 23 की सुबह हल्का कोहरा छाया और दिन में धूप खिलने से तपिश ने लोगों को परेशान किया।
अब 2-3 दिन शीतलहर चलने का अनुमान है। इसके बाद 27 जनवरी से गर्मी बढ़ने की संभावना है। दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 24.8 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। आज 24 जनवरी की सुबह अधिकतम तापमान 18.05 °C रहा। हवा में 36% नमी है और गति 36 किलोमीटर प्रति घंटा है। सूरज सुबह 07:12 बजे उगा और शाम 05:53 बजे अस्त होगा।
इन राज्यों में बारिश और कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और इसके निचले इलाकों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में ताजा पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र मध्य और ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश और निचले हिस्से में स्थित है। इसके असर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी बांग्लादेश और निचले क्षोभमंडल स्तर पर आसपास के क्षेत्र पर स्थित है।
इनके असर से उत्तर प्रदेश, राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम में अलग-अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ अगले 2 दिन 25-26 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। आज और कल 24 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर चलने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 2 दिन 25 और 26 जनवरी को सुबह-शाम घना कोहरा छाने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है।
संबंधित खबरें
CJP प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस ने क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले 40 लोग हिरासत में लिया
7 mins agoCJP प्रदर्शन : पुलिस ने गुरुग्राम से यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में लिया
18 mins ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
43 mins agoएक घंटे में 300 से ज्यादा कॉल... CJP के सौरव दास का फोन नंबर हुआ लीक
59 mins agoCJP प्रदर्शन के चलते रद्द हुईं ट्रेनों की टिकटों का कैसे मिलेगा रिफंड?
1 hr ago'PM मोदी तानाशाह...', CJP प्रदर्शन के लिए दिल्ली निकलने से पहले बोले दीपके
2 hrs ago12 डिटेंशन सेंटर, बैरिकेडिंग, बॉर्डर सील...CJP प्रदर्शन रोकने का मेगा प्लान
2 hrs agoLIVE: प्रदर्शन से पहले हिरासत में 150 लोग, जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी
3 hrs agoमहिलाओं की सुरक्षा और सशक्तीकरण पर पीएम मोदी का जोर
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines