---विज्ञापन---

देश angle-right

दिल्ली-NCR में ठंड इस दिन से बढ़ेगी; आज UP-बिहार में बारिश का अलर्ट, जानें देशभर में मौसम का हाल कैसा?

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में जल्दी ही कड़ाके की हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ने वाली है। वहीं आज 2 राज्यों में बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने ठंड, बारिश और बर्फबारी को लेकर भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं कि दिवाली पर देशभर का मौसम कैसा रहने वाला है?

---विज्ञापन---

IMD Weather Forecast Diwali 2024: अक्टूबर का आखिरी हफ्ता है, दिवाली का त्योहार है और इसके बाद नवंबर का महीना शुरू हो जाएगा, लेकिन दिल्ली-NCR में अभी तक ठंड नहीं पड़ी है। हालांकि उत्तर भारत में कई राज्यों में सुबह और रातें ठंडी हैं, लेकिन राजधानी और इससे सटे नोएडा में ऐसा नहीं है, क्योंकि चक्रवाती तूफान दाना ने पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं का रुख मोड़ दिया।

इस कारण राजधानी का तापमान अक्टूबर के आखिरी हफ्ते तक भी 35 के आसपास बना हुआ है और न्यूनतम तापमान में भी ज्यादा गिरावट नजर नहीं आ रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी अगले 31 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की भविष्यवाणी की है। हालांकि उत्तर प्रदेश और बिहार में आज बारिश होने की संभावना है, लेकिन बाकी देश में मौसम शुष्क बना रहेगा। आइए जानते हैं कि राजधानी में ठंड कब से पड़ेगी और देशभर में मौसम का हाल कैसा है?

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

15 नवंबर के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार नवंबर के पहले हफ्ते में भी सुबह-शाम हल्की ठंड रहेगी, लेकिन 15 नवंबर के बाद राजधानी का मौसम करवट बदलेगा। तेजी से और कड़ाके की ठंड पड़ेगी। घनी धुंध छाने के आसार हैं। विश्व मौसम विज्ञान संगठन और अमेरिकी एजेंसी NOAA ने इस साल सामान्य से ज्यादा ठंड पड़ने की भविष्यवाणी की है, क्योंकि दिसंबर से फरवरी के बीच ला नीना के एक्टिव होने से मौसमी परिस्थितियां बदलेंगी।

नवंबर के आखिरी हफ्ते में ला नीना एक्टिव होने की संभावना 60 प्रतिशत है। ला नीना के एक्टिव होने से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा और बारिश होने के आसार बनेंगे। इस वजह से समुद्र का तापमान गिरेगा। जलवायु परिवर्तन होगा और इसका बदलाव का हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर पर असर पड़ेगा। इस दोनों राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने से पूरे देश में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

आज UP-बिहार में बारिश होने का अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान दाना ने ओडिशा और पश्चिम बंगाल में काफी तबाही बचाई। इस तूफान के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार में भी मौसम ने करवट बदली है। इन दोनों राज्यों में आज से 31 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में बारिश होने का यलो अलर्ट रहेगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रह सकता है। 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

बिहार के कई शहरों में 2 दिन से मौसम खराब है और बादल छाए हुए हैं। कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हुई। 31 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहेगा। साइक्लोन दाना के कारण पुरवा हवाएं चलने से 2 दिन बिहार के 20 जिलों पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, जहानाबाद, बेगूसराय, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा बाकी देश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

First published on: Oct 28, 2024 07:04 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola