14 की उम्र में बच्चा जन्मा, पेटदर्द होने पर स्कैनिंग में खुला राज, मां-बाप का सवाल- किसने किया प्रेग्नेंट?

Karnataka Minor Girl Raped Pregnant: बच्ची के पेट में दर्द हुआ तो पता चला कि वह गर्भवती है। अब उसने बच्चे को जन्म दिया है, जिसे मां-बाप ने अपनाने से इनकार किया तो मामला पुलिस तक पहुंचा।

Girl Child Sexual Harassment Case Verdict Rajasthan High Court

बच्ची से दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोप युवक पर लगे।

Karnataka Minor Girl Raped And Pregnant: 14 वर्षीय, 9वीं की छात्रा हॉस्टल में रहती थी। अचानक पेट में तीखा दर्द उठा तो हॉस्टल वालों ने घर पहुंचा दिया। दर्द कम नहीं हुआ तो मां-बाप अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां मेडिकल जांच में जो सच सामने आया, उसे सुनकर मां-बाप के पैरों तले जमीन ही खिसक गई। डॉक्टरों को स्कैनिंग में पता चला कि नाबालिग लड़की प्रेग्नेंट है। रिपोर्ट देखकर डॉक्टर भी हैरान रह गए। उन्होंने मां-बाप से सवाल किया कि नाबालिग को प्रेग्नेंट किसने किया? लेकिन उन्हें तो इस बारे में जानकारी ही नहीं थी। अब पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

मां-बाप का बच्चे को अपनाने से इनकार

मामला कर्नाटक के तुमकुरु जिले का है। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) और पॉस्को एक्ट के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आरोप पीड़िता के सीनियर पर लगे हैं, जिसने सीनियर होने के नाते उसे राह दिखाने की बजाय उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस के अनुसार, 9 जनवरी को डिलीवरी हुई, लेकिन लड़की के मां-बाप उसे अपनाने से इनकार कर रहे हैं। काफी समझाने पर भी वे नहीं माने तो डॉक्टरों ने पुलिस को कॉल किया। इसके बाद मामला उजागर हुआ। हालांकि लड़के ने खुद पर लगे आरोपों को झूठा बताया है, फिर भी उसे हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

लड़की ने सीनियर पर आरोप लगाए

PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बच्ची की काउंसिलिंग कराई तो उसने बताया कि वह 14 साल की है और तुमकुरु के सरकारी स्कूल में 9वीं की छात्रा है। वह हॉस्टल में रहती है। उसके पेट में अचानक दर्द उठा तो वार्डन ने उसे चिक्कबल्लापुर जिले के बागेपल्ली तालुक स्थित घर मां-बाप के पास पहुंचा दिया। दर्द कम नहीं होने पर मां-बाप उसे अस्पताल ले गए तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह पूछे जाने पर कि किसने उसे गर्भवती बनाया? लड़की ने जवाब दिया कि स्कूल में उसका एक सीनियर है, जिसके साथ उसकी दोस्ती है। उसी ने उसके साथ संबंध बनाए, लेकिन ऐसा होगा इस बारे में उसे जानकारी नहीं।

विज्ञापन

लड़की बदल रही बयान, वार्डन सस्पेंड

पुलिस के अनुसार, बाल कल्याण समिति की रिपोर्ट और डॉक्टरों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। लड़के को हिरासत में लिया गया है, लेकिन अभी गिरफ्तार नहीं किया है। उससे पूछताछ चल रही है, जिसमें उसने कहा कि उसके साथ दोस्ती है, लेकिन उस पर लगे दुष्कर्म के आरोप झूठे हैं। कर्नाटक पुलिस के अनुसार, लड़की के मां-बाप कुछ ज्यादा बात नहीं कर रहे। वहीं लड़की भी बार-बार बयान बदल रही है। उसने एक का नाम लेने के बाद, एक और लड़के का नाम लिया। वह भी स्कूल में उसका सीनियर है। वहीं मामले का खुलासा होने पर तुमकुरु जिला प्रशासन ने हॉस्टल वार्डन को सस्पेंड कर दिया। अब पुलिस यह पता लगा रही है कि आखिर लड़की के साथ दुष्कर्म किसने किया?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ