Noida: 6 महीने की बेटी गोद में ली और 16वीं मंजिल से कूद गई, क्यों महिला ने ऐसे मौत को गले लगाया?

Noida Mother Daughter Suicide: दूध पीती बच्ची गोद में उठाई और बालकनी से कूद कर महिला ने अपनी जान दे दी, आखिर क्यों उसने यह कदम उठाया, पुलिस की जांच में खुलासा हुआ?

Woman Jumped From Building

प्रतीकात्मक तस्वीर

Noida Woman Committed Suicide With Daughter: अमेरिका से आई, मायके में रुकी और रात को अचानक खौफनाक कदम उठा लिया। महिला अपनी 6 महीने की बेटी को लेकर 16वीं मंजिल से कूद गई। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सोसायटी ने लोगों ने दोनों की लाशें देखी तो हड़कंप मच गया। मृतका की मां बेटी-नातिन की लाशें देखकर चिल्लाने लगी। भाई ने तुरंत पुलिस को फोन करके बताया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों लाशों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। मृतका सारिका के मां-बेटे के बयान दर्ज किए, लेकिन महिला ने मासूम बेटी के साथ मौत को क्यों गले लगाया, पुलिस ने इसका खुलासा किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

बीमारियों से ग्रस्त और डिप्रेशन में थी महिला

घटना नोएडा की है। बुधवार को ग्रेटर नोएडा (पश्चिम) में बनी एक सोसायटी में सारिका अपनी बेटी को लेकर 16वीं मंजिल से कूद गई। बिसरख थाने के SHO अरविंद सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मृतका का पति अमेरिका वापस चला गया है। उसकी मां और भाई के बयान दर्ज किए तो पता चला कि महिला बेटी के जन्म के बाद कई बीमारियों से जूझ रही थी, जिनके चलते वह डिप्रेशन में थी। इसी डिप्रेशन के चलते सारिका ने बेटी के साथ ही सुसाइड कर ली। क्योंकि मृतका डिप्रेशन में थी, इसलिए उसके मायके वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को दे दिए गए।

विज्ञापन

15 दिन पहले अमेरिका से आई थी मृतका

पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय मृतका के परिजनों ने बताया कि मृतका 15 दिन पहले पति और दोनों बच्चों के साथ अमेरिका से परिवार से मिलने आई थी। 2 दिन पहले मृतका के मां और भाई ने उसके 4 साल के बेटे की जन्मदिन पार्टी रखी थी, जिसमें उसके ससुराल वाले भी शामिल हुए थे। उसका पति 2 दिन पहले ही अमेरिका लौट गया था। बुधवार रात को डिनर करने के बाद सारिका बच्चों को लेकर कमरे में चली गई, लेकिर देररात करीब साढ़े 12 बजे वह बेटी को लेकर बालकनी से कूदकर सुसाइड कर ली। सारिका की शादी 2021 में हुई थी, लेकिन बीमारियों के कारण वह परेशान रहती थी और डिप्रेशन में चल रही थी, इसलिए जान दे दी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ