'हां मैंने ही बेटे को मारा'; Suchana Seth ने कबूला गुनाह, बताई मर्डर करने की असली वजह

Suchana Seth Son Murder CaseSuchana Seth Son Murder Case Update: गोवा के होटल में बेटे की हत्या करने वाली सूचना सेठ ने गुनाह कबूल लिया है। साथ ही उसने मर्डर करने की असली वजह भी बताई।

Bengaluru AI Company CEO Suchana Seth

बेंगलुरु में AI कंपनी की CEO सूचना सेठ, जिसने अपने ही 4 साल के बेटे को मार दिया।

Suchana Seth Son Murder Case Latest Update: बेंगलुरु की AI कंपनी की CEO सूचना सेठ ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने मान लिया है कि उसने ही अपने 4 साल के बेटे चिन्मय की हत्या की, क्योंकि उसका चेहरा पति से मिलता जुलता था। पति वेंकटरमन से वह नफरत करती है। बेटे को देखकर पति की याद आती थी। टूटे हुए रिश्ते की याद आती थी, जिस वजह से उसे गुस्सा आता था।

विज्ञापन

सूचना सेठ ने बताया कि वह रोज-रोज यह टॉर्चर बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। अब जब कोर्ट से वेंकटरमन को हर रविवार को बेटे से मिलने की परमिशन मिल गई थी तो वह उसे मंजूर नहीं था, इसलिए बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन

पिता मिलने आया, सूचना बेटे को लेकर गोवा आ गई

कैलंगुट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर परेश नाइक के अनुसार, सूचना सेठ के पति वेंकटरमन ने अपने बयान भी पुलिस को दर्ज करा दिए है। उसने बताया कि वह बेटे से रविवार को मिलने आया था। वह उसके लिए खिलौने और चॉकलेट भी लाया था, लेकिन पता चला कि सूचना बेटे चिन्मय को लेकर किसी काम से गोवा गई है। उसने पत्नी सूचना को 2 दिन में कई बार कॉल किया।

विज्ञापन

वेंकटरमन नेपुलिस को बताया कि उसने सूचना को वीडियो कॉल भी किया, लेकिन सूचना ने फोन रिसीव नहीं किया। कई कोशिशों के बाद भी जब सूचना से बात नहीं हुई तो वह जरूरी काम से जर्काता चला गया, जहां उसे बेटे की हत्या होने की खबर मिली। वेंकटरमन ने कहा कि मुझे नहीं पता था कि सूचना मुझसे इतनी नफरत करती है कि मासूम बेटे पर भी उसे तरस नहीं आएगा।

विज्ञापन

मारकर बेटे की लाश बैग में डालकर ले गई सूचना

पुलिस के अनुसार, 39 वर्षीय सूचना सेठ ने शुरुआती पूछताछ में हत्या करने से इनकार कर दिया था। उसने कहा कि सुबह जब वह उठी तो चिन्मय फर्श पर लेटा था। उसने उसे उठाकर बेड पर लिटाना चाहा तो उसके नाक से खून निकलने लगा, लेकिन जब पुलिस ने पूरी जांच करने और सबूत जुटाने के बाद उससे सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गई। उसने अपना गुनाह कबूल लिया।

सूचना सेठ में पूछताछ में बताया कि उसने शनिवार रात को ही बेटे को मार दिया था। रविवार को दिनभर सोचती रही कि लाश को कहां ठिकाने लगाऊं? इसके बाद रविवार रात को वह लाश को सूटकेस में डालकर बेंगलुरु जाने के लिए निकल पड़ी, लेकिन रास्ते में ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ