किन लोगों को होती है गुदगुदी? यहां जानिए बगल, गर्दन या पेट पर ज्यादा महसूस होने के पीछे का साइंस

Gudgudi Hone Ka Matlab: क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि आखिर गुदगुदी सिर्फ कुछ ही लोगों को क्यों महसूस होती है? ऐसा किसी बीमारी या कमजोरी होने की वजह से तो नहीं होता? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

Gudgudi Hone Ka Matlab

ऐसा किसी बीमारी या कमजोरी होने की वजह से तो नहीं होता? Image Credit- Freepik

Why Does Tickling Tickle:  गुदगुदी का नाम सुनते ही हंसने का मन करता है. हाथ लगाने पर तो उनकी बुरी हालत हो जाती है. पेट में बल पड़ जाते हैं और कुछ लोगों का तो सांस भी नहीं आता. लेकिन, सोचने वाली बात है कि कुछ लोगों को गुदगुदी होने (Science Behind Tickling) का एक परसेंट भी एहसास नहीं होता. शरीर के किसी भी अंग पर गुदगुदी नहीं होती है और कुछ लोगों का कहना है कि गर्दन, पैर, बगल और पेट पर तो हर किसी को गुदगुदी होती है. यहां पर हाथ लगाते ही हंसी के दौरे (Why We Laugh During Tickling) पड़ने लगते हैं, लेकिन कुछ लोग नॉर्मल रहते हैं. आखिर ऐसा क्यों है? इसके पीछे कोई मजाक नहीं, बल्कि पूरा साइंस छिपा है. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

किन लोगों को ज्यादा गुदगुदी होती है?

गुदगुदी होने के पीछे किसी मुलायम चीज का हाथ नहीं होता, बल्कि ये इंसान से नेचर पर निर्भर करता है. इसके पीछे साइंटिफिक कारण नीचे बताए गए हैं.

  • नर्वस सिस्टम का ज्यादा संवेदनशील होना
  • जल्दी सरप्राइज या घबराहट महसूस करना
  • अचानक टच महसूस होना
  • दिमाग का शांत होना
  • मूड और माइंडसेट 

क्यों होती है गुदगुदी?

गुदगुदी होने की वजह स्किन और छुअन है. स्किन के सबसे बाहरी परत को एपिडर्मिस कहते हैं और ये कई नसों से जुड़ा हुआ होता है. अगर कोई हमें गुदगुदी करता है तो दिमाग को सिग्नल मिलता है और गुदगुदी होने का एहसास (Why Tickling Is Feeling) होता है. यह एहसास शरीर के नाजुक हिस्सा और नसों के केंद्र वाले अंगों पर ज्यादा होता है. साथ ही, इन हिस्सों में चर्बी ज्यादा होती है और ये हड्डी से कम घिरे होते हैं. 

विज्ञापन

गुदगुदी कितने प्रकार की होती है?

गुदगुदी दो तरह की होती है, पहला निस्मेसिस और दूसरा गार्गलेसिस. निस्मेसिस गुदगुदी वो होती है जिसमें हल्की हलचल महसूस होती है और गार्गलेसिस में गुदगुदी खुद से नहीं होती है, क्योंकि इसमें हल्का दबाव दिया जाता है.

हम खुद को गुदगुदी क्यों नहीं कर पाते?

आप खुद को गुदगुदी नहीं कर पाते, क्योंकि आपका दिमाग स्पर्श की भविष्यवाणी कर लेता है और प्रतिक्रिया को रद्द कर देता है, जिससे कोई आश्चर्य या हंसी नहीं आती. आप कितनी भी गुदगुदी कर लें, लेकिन आपको इसका एहसास नहीं होगा. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ