Liver खराब होने पर चेहरे पर दिखने लगते हैं ऐसे संकेत, इंग्नोर करना पड़ सकता है भारी! जानें कैसे रहें सेहतमंद

Healthy Tips: आज के समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें लिवर से संबंधित परेशानियां होने लगती हैं, जिसके चलते लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि लिवर के खराब होने पर चेहरे पर भी काफी असर पडता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं इसके बारे में.

लिवर खराब होने से चेहरे पर हो सकती हैं ये परेशानियां . Image Source Freepik

लिवर खराब होने से चेहरे पर हो सकती हैं ये परेशानियां . Image Source Freepik

विज्ञापन

Healthy Tips: आजकल खराब लाइफस्टाइल और सेहत को हानि पहुंचाने वाली चीजें लिवर को खराब करने का काम करती हैं, जिसके चलते लोगों को काफी ज्यादा दिक्कत होती है. कुछ लोग दवाइयों का सहारा लेते हैं तो कुछ घरेलू उपायों का. लिवर हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है और इसका खराब होना पूरे शरीर पर असर डालता है. वहीं लिवर के खराब होने पर चेहरे पर भी कुछ संकेत दिखाई देने लगते हैं. अगर आप भी इन संकेतों से अनजान हैं, तो आइए जानते हैं कि लिवर खराब होने पर त्वचा पर क्या प्रभाव पडता है.

लिवर खराब होने से चेहरे पर दिखते हैं ये संकेत

अगर आपका लिवर खराब हो रहा है तो चेहरे पर कुछ संकेत दिखने लगते हैं, जिन्हें नजर अंदाज करना स्किन के साथ साथ सेहत के लिए भी बहुत हानिकारक हो सकता है. आइए जानते हैं चेहरे पर दिखाई देने वाले कुछ संकेतों के बारे में.

विज्ञापन
  • पीलिया (आंखों और त्वचा का पीला पडना)
  • मुंहासे
  • लालिमा
  • खुजली
  • सूजन (एडिमा) और त्वचा पर पीले धब्बे (Xanthomas) जैसे संकेत दिखाई देने लगते हैं.

यह बदलाव चेहरे पर हार्मोनल (Harmonal Imbalance) असंतुलन के कारण होते हैं. अगर आप इन संकेतों को नजर अंदाज करते हैं तो इससे आपकी स्किन को आगे चलकर काफी हानि हो सकती है. इसके साथ ही अगर आपको लगातार थकान, कमजोरी या भूख न लगने जैसी परेशानी हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाकर जांच करानी चाहिए.

इस तरह रखें लिवर को स्वस्थ

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना संतुलित आहार लेना बेहद जरूरी है. हरी सब्जियां, फल, पर्याप्त पानी और हल्का भोजन लिवर की सेहत को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है. इसके साथ ही शराब और तली भुनी चीजों से दूरी बनाना और नियमित रूप से हल्की कसरत करना भी लिवर को मजबूत रखने में सहायक हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ