वजन घटाने वाली दवा से क्यों अंधे हो रहे लोग? अमेरिका के डॉक्टरों को देनी पड़ी वार्निंग

Weight Loss Medicine Side Effects: वेट लॉस के लिए खाई जाने वाली दवा के सेवन से लोगों की आंखों की रोशनी जा रही है। अमेरिका के डॉक्टरों ने लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

weight loss (9)

Weight Loss Medicine Side Effects: वजन घटाने वाली दवाओं से जुड़ी एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या सामने आई है, जिसमें लोग अंधे हो रहे हैं। जी हां, वेट लॉस के लिए खाई जाने वाली मशहूर दवा को खाने से लोगों की आंखों की रोशनी छिन रही है। अमेरिका में इससे कई लोगों के मामले सामने आए हैं। इसके बाद अमेरिका के डॉक्टरों को इस पर चेतावनी जारी करनी पड़ी है। इसमें स्थायी अंधापन भी शामिल है। जानें क्या बोले डॉक्टर।

विज्ञापन

अमेरिका में नया खौफ

वजन कम करने वाली दवाओं में Ozempic और Mounjaro दवाएं शामिल हैं। इनमें से निकलने वाले हानिकारक तत्वों सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) और तिरजेपाटाइड (Tirzepatide) शरीर में रिएक्शन करते हैं, जिससे आंखों में सूजन होती है और उनमें खून भी दिखाई देता है। अध्ययन करते हुए अमेरिका में 9 मरीजों की पुष्टि हुई है, जो इस समस्या से पीड़ित हैं। वहीं, एक महिला ने जिंदगीभर के लिए अपनी दोनों आंखों की रोशनी खो दी।

विज्ञापन

महिला ने खोई दोनों आंखों की रोशनी

एक महिला, जो डायबिटीज पेशेंट थी, अपने इलाज के लिए ओजेम्पिक का पहला डोज लिया था, जिसके बाद अगली सुबह उनकी बाईं आंख की रोशनी चली गई थी। हालांकि, इस घटना के बाद उन्होंने दवा लेना बंद कर दिया था, लेकिन दो महीने के बाद डायबिटीज की वजह से फिर से उन्होंने दवा दोबारा खाना शुरू किया। दो हफ्ते के अंदर ही उनकी दाईं आंख की रोशनी भी चली गई है। यह समस्या मुख्य रूप से उन दवाओं से जुड़ी हुई है, जिन्हें स्लिमिंग या वजन घटाने की दवाएं कहा जाता है।

विज्ञापन

क्या है कारण?

इन दवाओं को खाने से ब्लड शुगर लेवल तेजी से कम हो जाता है, जिससे आंखों की ब्लड वेसल्स को नुकसान होता है। इन दवाओं को खाने से NAION नामक रोग भी होता है, जिसमें ऑप्टिक नर्व में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। इसलिए, डायबिटीज के लोगों के लिए यह दवा सबसे ज्यादा जानलेवा है।

Eyes

विज्ञापन

डॉक्टरों ने क्या कहा?

ऐसे मामले लगातार सामने आने के बाद से अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी ( American Academy of Ophthalmology) ने एक प्रेस रिलीज में लोगों से इस दवा के सेवन को लेकर परहेज करने की सलाह दी है। मगर, संस्थान ने अभी तक इन दवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। साथ ही,  डॉक्टरों ने बताया है कि इन दवा के सेवन के बाद यदि आपको दृष्टि हानि हो रही हैं, तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। नियमित रूप से आंखों की जांच करवाने की भी सलाह दी है। धुंधला दिखना, रोशनी में कमी होना जैसे लक्षणों को भी नजरअंदाज न करने की सलाह दी।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ