Vitamin-D Side Effects: शरीर में ज्यादा विटामिन-डी खतरनाक, किडनी से लेकर मेंटल हेल्थ पर पड़ता है असर

Vitamin-D Side Effects: शरीर में अगर किसी भी प्रकार के पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाए तो इससे शरीर को नुकसान हो सकता है। विटामिन-डी एक जरूरी तत्व है, जिसकी कमी होने से हड्डियों को सबसे अधिक नुकसान होता है। मगर कई बार लोग इसकी सप्लीमेंट का इतना ज्यादा सेवन कर लेते हैं कि वह हानिकारक हो जाता है।

photo credit-FREEPIK - 2025-02-14T153016.794

Vitamin-D Side Effects: विटामिन-डी एक फैट सॉल्यूबल तत्व है जिसकी कमी से शरीर में कैल्शियम अब्जोर्प्शन बढ़ता है। यह एक आवश्यक तत्व है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है। यह विटामिन हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी होता है। इम्यूनिटी से लेकर मसल्स और मेंटल हेल्थ के लिए भी जरूरी माना जाता है। डिप्रेशन, एंग्जाइटी और कार्डियो प्रॉब्लम्स में भी लाभदायक होता है। यह तत्व ब्लड सर्कुलेशन को भी नियंत्रित करता है। मगर इस विटामिन को अधिक मात्रा में लेना शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं इसके नुकसान।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर नदीम कहते हैं कि शरीर में ज्यादा विटामिन-डी की मात्रा अधिक होने पर उसे विटामिन-डी टॉक्सिसिटी हो जाती है। इस विटामिन की मात्रा अगर शरीर में बहुत ज्यादा हो जाए, तो बॉडी को कई नुकसान हो सकते हैं।

विज्ञापन

विटामिन-डी के नुकसान

1. खून में कैल्शियम बढ़ना- जो लोग रोजाना इस विटामिन का सेवन करते हैं, तो उससे खून में भी इस विटामिन की मात्रा बढ़ जाती है, जो कि शरीर के लिए हानिकारक होता है। इससे हाइपरकैल्सीमिया वाली स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे मस्तिष्क की कार्यप्रणाली पर असर पड़ता है।

विज्ञापन

2. किडनी को नुकसान- अगर आपके शरीर में विटामिन-डी की मात्रा बढ़ जाती है, तो इससे किडनी डैमेज हो सकती है। दरअसल, विटामिन-डी कैल्शियम इनटेक इंक्रीज करता है, जिससे कैल्शियम स्टोन्स बनते हैं।

3. कैल्सीफिकेशन- इसका मतलब होता है शरीर में कैल्शियम का जमना। जो कि हार्ट हेल्थ के लिए हानिकारक होता है। कोरोनरी आर्टरी में ब्लॉकेज का एक कारण शरीर में कैल्शियम का जमना है।

विज्ञापन

4. मूड स्विंग्स- शरीर में कैल्शियम की मात्रा बढ़ जाने से मेंटल हेल्थ पर असर होता है, जिससे स्ट्रेस, मूड स्विंग्स और एंग्जाइटी की समस्या बढ़ जाती है।

5. नींद पर असर- अगर विटामिन-डी शरीर में अत्यधिक बढ़ जाए, तो इससे हमारी नींद पर असर पड़ता है। रात को नींद न आना इसका एक लक्षण है और असमय नींद आना भी इसके बढ़ने का लक्षण है।

विज्ञापन

विटामिन-डी लेने का सही तरीका

यह विटामिन सूरज की रोशनी में रहने से भी शरीर को मिल जाता है। अगर आप सुबह के समय 10 से 15 मिनट के लिए धूप में समय बिताते हैं, तो उतना विटामिन-डी बॉडी के लिए पर्याप्त होता है। यदि शरीर में ज्यादा कमी हो, तो आप विटामिन-डी से भरपूर फूड्स खा सकते हैं। इनमें संतरा, कीवी, ब्रोकोली, सहजन की फली और डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ