---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

क्या विटामिन बी-12 के बढ़ने से भी शरीर को होता है नुकसान? डॉक्टर ने बताई यह बात

Vitamin B-12 Side Effects: शरीर में विटामिन बी-12 की कमी हानिकारक हो सकती है। क्योंकि यह हमारे शरीर के लिए एक जरूरी तत्व होता है। मगर क्या आप जानते हैं कि शरीर में विटामिन बी-12 ज्यादा बढ़ जाए, तो क्या होगा?

---विज्ञापन---

Vitamin B-12 Side Effects: हमारे शरीर को सेहतमंद रहने के लिए जरूरी तत्वों की आवश्यकता होती है। इनमें विटामिन, कैल्शियम, मिनरल्स जैसे कई तत्व शामिल हैं। विटामिनों का किंग विटामिन बी-12 को माना जाता है। अगर हमारे शरीर में विटामिन बी-12 कम हो जाए, तो इससे कई प्रकार की बीमारियां आपको घेर सकती हैं। इससे एनीमिया हो सकता है, विटामिन डेफिशियेंसी हो सकती है, दिमागी समस्याएं हो सकती है और हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। मगर क्या आप जानते हैं हमारे शरीर में किसी भी तत्व का जरूरत से ज्यादा होना भी सही नहीं है? अगर हमारे शरीर में विटामिन बी-12 की मात्रा ज्यादा हो जाए, तो क्या होगा? आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं डॉक्टर।

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर अवनीत कौर बताते हैं कि शरीर में विटामिन बी-12 की मात्रा अधिक होना भी खतरनाक है। डॉक्टर कहते हैं कि इस विटामिन की मात्रा शरीर में ब्लड टेस्ट करवाने पर 2000 काउंट से अधिक हो, तो यह कई प्रकार की बड़ी बीमारियों का न्योता होता है। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर क्या कहते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

ज्यादा Vitamin B-12 बढ़ने से क्या होगा?

1. हार्ट प्रॉब्लम- शरीर में विटामिन बी-12 की मात्रा ज्यादा हो जाए, तो दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इससे हार्ट की धमनियों में रुकावट और हार्ट अटैक भी आ सकता है।

---विज्ञापन---

2. लिवर और किडनी पर प्रभाव- डॉक्टर कहते हैं कि शरीर में विटामिन बी-12 ज्यादा होने से ऑर्गन फेलियर हो सकता है, जिसके कारण यह शरीर के अंगों को प्रभावित कर सकता है, जिसमें फैटी लिवर या किडनी की समस्याएं शामिल होती हैं।

---विज्ञापन---

3. स्किन रैशेज- ज्यादा विटामिन बी-12 होना सही नहीं होता है। इसकी मात्रा ज्यादा होने से स्किन पर रैशेज, लाल दाने और खुजली की समस्या हो सकती है।

4. सिरदर्द- शरीर में ज्यादा विटामिन बी-12 बढ़ने से सिरदर्द की समस्या बढ़ जाती है, क्योंकि इससे दिमाग पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

---विज्ञापन---

5. पाचन- इस विटामिन के शरीर में ज्यादा होने से डाइजेशन की समस्याएं भी हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 28, 2025 02:50 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola