Viral Fever vs Dengue: सर्दी के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ कई सारी समस्या भी होनी शुरू हो गई हैं। हर तीसरे घर में आपको वायरल बुखार के मरीज देखने को मिल सकते हैं। कोई खांसी से परेशान हैं तो किसी को जुकाम ने जकड़ रखा है। कुछ ऐसे भी मरीज हैं जो डेंगू की बीमारी की चपेट में हैं। देश के अलग-अलग राज्यों से डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या की खबरे आ रही हैं। कई बार लोग वायरल बुखार और डेंगू को एक जैसा समझने की भूल कर लेते हैं, जिस वजह से बाद में पछताना पड़ता है।
वायरल फीवर और डेंगू का फर्क पहचाना जरूरी
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो वायरल बुखार और डेंगू दोनों संपर्क में आने से होते हैं। इससे शरीर में एक जैसे लक्षण देखने को मिल सकते हैं। वायरल बुखार और डेंगू दोनों के होने पर व्यक्ति को पूरे शरीर में दर्द, थकावट, कमजोरी जैसा महसूस होता है।
वायरल फीवर के लक्षण
- वायरल फीवर के दौरान बुखार चढ़ता और उतरता रहता है।
- कभी सर्दी तो कभी अचानक से बहुत गर्मी लग सकती है।
- सिरदर्द के अलावा हाथ-पैरों में दर्द या पूरे शरीर में दर्द रहता है।
- गले में दर्द के साथ खांसी और जुकाम बहुत ज्यादा हो सकता है।
- पेट खराब या पेशाब का रंग बदला हुआ लग सकता है।
- शरीर में कमजोरी के साथ किसी काम में मन नहीं लगता है।
ये भी पढ़ें- लंगड़ा बुखार के संकेतों को न करें नजरअंदाज
डेंगू के लक्षण
- तेज बुखार होता है जो आमतौर पर 102 से ऊपर ही होता है।
- सिर दर्द के अलावा हाथ-पैरों में बहुत तेज दर्द रहता है।
- उल्टी-मतली जैसी समस्या रहती है। कुछ खाया पिया नहीं जाता है।
- शौच और उल्टी के साथ खून देखने को मिल सकता है।
- प्लेटलेट काउंट गिरने की समस्या होने लगती है।
- खांसी-जुकाम को डेंगू का लक्षण नहीं माना जाता है।
वायरल बुखार से बचाव
- ज्यादा भीड़-भाड़ वाली जगह न जाए।
- संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें।
- छींकने से पहले मुंह को रुमाल से ढक लें।
- समय-समय पर हाथ को अच्छे साफ करें।
- फेस मास्क का यूज करें, नाक और मुंह को ढक कर रखें।
- ठंडी चीजों का सेवन करने से बचें।
डेंगू से बचाव कैसे करें?
डेंगू से बचने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतनी होती है। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें, घर और आस-पास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी या मच्छर मारने वाली दवा का इस्तेमाल करें। शरीर में पानी और खून की कमी न होने दें। नारियल पानी, अनार का जूस आदि का सेवन करें।
ये भी पढ़ें- Ginger Benefits: पुरुषों के लिए 5 तरह से रामबाण है अदरक का इस्तेमाल
संबंधित खबरें
सिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
16 hrs agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
18 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
20 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
21 hrs ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
22 hrs agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 day agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines