क्यों होती है झागदार पेशाब की समस्या? इस आयुर्वेदिक उपाय से दूर करें बीमारी

Urine Symptoms: पेशाब में बुलबुलेदार झाग दिखाई देना शरीर के सबसे जरूरी अंग किडनी की सेहत के बारे में बताता है। दरअसल, ये टॉक्सिन्स से संबंधित समस्या की वजह से होता है। आयुर्वेदिक आचार्य तनमय गोस्वामी बताते हैं कि कैसे इस एक नुस्खे से दूर होगी दिक्कत।

SOURCE- NEWS 24

Urine Symptoms: क्या आपने कभी देखा है कि पेशाब करते समय उसमें झाग बन रहा है? अगर हां तो इसे नजरअंदाज करना आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आमतौर पर लोग इसे मामूली बात समझकर हमेशा इग्नोर कर देते हैं, लेकिन बार-बार झागदार पेशाब आना शरीर के अंदर किसी गंभीर बीमारी का इशारा करता है। यह शरीर से प्रोटीन रिलीज होने का भी संकेत होता है। कई बार हमारी किडनी डैमेज होने लगती है जिस वजह से बार-बार प्रोटीन शरीर से बाहर निकलता है और वो भी यूरिन के माध्यम से तो वह झागदार दिखाई देता है।

विज्ञापन

क्यों आता है झागदार पेशाब?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर तनमय गोस्वामी बताते हैं कि पेशाब में झाग जैसा निकलना किडनी सही न होने का संकेत होता है। पेशाब में से म्यूकस यानी लार निकलना भी बीमारियों का संकेत होता है। ये क्रोनिक यूरिन इंफेक्शन और क्रोनिक किडनी डिजीज का लक्षण होता है। अगर इस बीमारी के बारे में सही समय पर समझकर हम इलाज नहीं करते हैं तो यह बीमारी बढ़ सकती है। झागदार पेशाब आने का एक कारण शरीर में टॉक्सिन्स का बढ़ जाना भी है, जो एक और किडनी की समस्या का लक्षण होता है।

विज्ञापन

इस आयुर्वेदिक उपचार से दूर होगी समस्या

एक्सपर्ट बताते हैं कि पेशाब की इस समस्या को दूर करने के लिए हैवी डोज की दवाओं की जगह हम कुछ आयुर्वेदिक और घरेलू इलाज उपचारों की मदद ले सकते हैं। हमें शरीर से टॉक्सिन्स को निकालना है और किडनी में फंसा हुआ ग्लूकोज बाहर निकालना है। इसके लिए आपको अविपत्तिकर चूर्ण जिसे आम भाषा में अमलतास का पत्ता कहते हैं और त्रिफला चूर्ण को 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पीना है। इस ड्रिंक को आपको दिन में 2 बार पीना है। एक्सपर्ट बताते हैं कि इससे सिर्फ यूरिन नहीं बल्कि डायबिटीज और फैटी लिवर की बीमारी में भी राहत मिलती है।

विज्ञापन

यूरिन की बीमारी के बारे में पता कैसे लगाएं?

  • यूरिन कल्चर टेस्ट करवा सकते हैं।
  • यूरिन एनालाइसेस करवाएं।
  • अल्ट्रासाउंड करवाएं।
  • सिटी स्कैन करवाएं।
  • सिस्टोस्कोपी टेस्ट करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें-सुबह खाली पेट चिया सीड्स भूलकर भी न खाएं ये लोग, हो सकता है बड़ा नुकसान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ