Dengue Virus : डेंगू में मरीज को बुखार आता है और उसकी प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं। अगर इलाज और देखभाल सही न हो तो मरीज को अस्पताल में भी भर्ती कराना पड़ जाता है। हालांकि स्थिति इस बात पर निर्भर करती है कि मरीज में डेंगू के वायरस का टाइप कौन सा है। डेंगू का वायरस मूल रूप से चार तरह का होता है। डेन1, डेन2, डेन3 और डेन4 सेरोटाइप।
डेंगू के मुख्य लक्षण
- मसल्स में बहुत तेज दर्द होता है। साथ ही कमर और सिर में भी तेज दर्द होगा।
- आंखों के आसपास दर्द होता है। पुतली में भी दर्द हो सकता है।
- जोड़ों में दर्द होता है।
मच्छरों से बचकर रहें
…तो ही हॉस्पिटल में कराएं एडमिट
- बुखार 102 डिग्री से ज्यादा होने पर
- शरीर का एकदम से गर्म या एकदम ठंडा हो जाने पर
- बेहद कमजोरी महसूस होने और चक्कर आने पर
- बीपी और पल्स का गिरना (120/80 की जगह 100/70 या इससे भी कम)
- पेट में तेज दर्द होने पर
- लगातार उल्टियां आने पर
- दिमागी हालत बिगड़ने पर
प्लेटलेट्स गिरने से न घबराएं
डेंगू होने के बाद मरीज की प्लेटलेट्स कम होने लगती हैं। इससे मरीज के परिजन घबरा जाते हैं। ऐसा न करें। अगर किसी का सामान्य रूप से प्लेट्सलेट्स काउंट 2 लाख हो और डेंगू की वजह से यह कम होकर पहले 1 लाख और उसके बाद 50 हजार से नीचे आ जाए, पर कोई गंभीर परेशानी न हो, मसलन: नाक, यूरिन, स्टूल आदि से खून न आता हो तो घबराने की स्थिति नहीं है। जो प्लेटलेट्स की संख्या कम हुई है, वह खुद ब खुद बढ़कर सामान्य हो जाएगी।
यह भी पढ़ें : डेंगू मादा मच्छर के काटने से ही क्यों फैलता है? 5 दिन बाद चलता है बीमारी का पता
डेंगू की होती हैं ये 3 स्टेज
1. सामान्य डेंगू : जिस दिन मरीज को बुखार आता है उसके 4 दिन तक प्लेटलेट्स सामान्य ही रहते हैं। बुखार में कोई आराम नहीं मिलता। बुखार के अलावा कोई दूसरे लक्षण नहीं दिखते। 5वें दिन से प्लेटलेट्स की संख्या कम होनी शुरू हो जाती है।
2. डेंगू हेमरैजिक: प्लेटलेट्स अचानक कम होने की वजह से मुंह, नाक आदि से खून निकलने लगता है। कई लोगों को इससे पहले भी ऐसा हो सकता है। ठंड के साथ तेज बुखार आता है और बीपी भी कम हो जाता है। प्लेटलेट्स चढ़ाने की स्थिति बन जाती है।
3. डेंगू शॉक सिंड्रोम: यह बहुत ज्यादा खतरनाक स्टेज है। बीपी कम होकर 70/40 तक या इससे भी कम हो सकता है। ऐसी स्थिति में लिवर, किडनी, हार्ट आदि के फेल होने की आशंका बढ़ जाती है।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
13 hrs agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
15 hrs agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
17 hrs agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
18 hrs agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 day agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
1 day agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
1 day agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
1 day ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
1 day agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines