गर्मियों में आंतों की सफाई करना क्यों जरूरी? इन तरीकों से मिलेगी राहत

आंतों की सेहत को लेकर लोगों के बीच जागरूकता तेजी से बढ़ रही है। यह हमारी गट हेल्थ के लिए जरूरी है। गर्मियों में आंतों की सफाई करने के लिए हम क्या कर सकते हैं, जानिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में।

Gut Health (1)

गर्मियों के मौसम में आंतों का स्वस्थ रहना जरूरी है क्योंकि यह गट हेल्थ से जुड़ा होता है। गट हेल्थ डाइजेशन से संबंधित है। तापमान बढ़ने से पाचन की समस्याएं बढ़ जाती हैं। दरअसल, गर्मियों में थोड़ा भी हैवी या मसालेदार खाना खा लें तो इससे आंतों में गड़बड़ी होने लगती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गट हेल्थ हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए जरूरी है। इससे कई गंभीर बीमारियों के होने का रिस्क बढ़ जाता है, इसलिए आंतों को स्वस्थ रखना जरूरी है।

विज्ञापन

मॉडर्न लाइफस्टाइल का असर

आधुनिक जीवनशैली, जंक फूड, तनाव और कम फिजिकल एक्टिविटी के कारण हमारे शरीर में टॉक्सिन्स इकट्ठा होने लगते हैं, खासकर आंतों में। आंतें हमारे पाचन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। यदि ये ठीक से काम न करें, तो शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं जैसे कब्ज, पेट फूलना, त्वचा की समस्याएं, ऊर्जा की कमी और मानसिक तनाव। इस लेख में जानेंगे कि प्राकृतिक तरीके से आंतों की सफाई कैसे करें।

विज्ञापन

आंतों की सफाई क्यों जरूरी है?

आंतें भोजन को पचाने और पोषण को अब्जॉर्ब करने का काम करती हैं। जब हमारी आंतों में टॉक्सिन्स और विषैले तत्व जमा हो जाते हैं, तो ये पाचन में बाधा डालते हैं और शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। आंतों की सफाई से पाचन बेहतर होता है, वजन घटाने में मदद मिलती है, त्वचा में निखार आता है, इम्यूनिटी बढ़ती है और मानसिक स्वास्थ्य सही रहता है।

विज्ञापन

नेचुरल तरीके से आंतों की सफाई कैसे करें?

1 फाइबर युक्त आहार खाएं

फाइबर (रेशा) आंतों को साफ रखने में सबसे कारगर होता है। यह अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। फाइबर के सोर्स सेब, नाशपाती, पपीता, अमरूद, गाजर, चुकंदर, पालक, भिंडी और साबुत अनाज।

विज्ञापन

2. पर्याप्त पानी पिएं

पानी टॉक्सिन्स को बाहर निकालने के लिए जरूरी है। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। गुनगुना पानी विशेष रूप से आंतों की सफाई में सहायक होता है।

विज्ञापन

3. नींबू और शहद वाला गर्म पानी

सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पाचन बेहतर होता है और आंतें धीरे-धीरे साफ होती हैं।

विज्ञापन

4. त्रिफला चूर्ण

आयुर्वेद में त्रिफला को एक स्ट्रॉन्ग डिटॉक्सिफायर माना गया है। यह तीन फलों- हरड़, बहेड़ा और आंवला से मिलकर बना होता है। त्रिफला को रात में एक गिलास गुनगुने पानी के साथ लेने से कब्ज दूर होती है और आंतें साफ होती हैं।

विज्ञापन

5. योग और व्यायाम

शारीरिक गतिविधियां पाचन तंत्र को सक्रिय बनाए रखती हैं। कुछ विशेष योगासन कर सकते हैं जैसे कि पवनमुक्तासन, भुजंगासन, वज्रासन, कपालभाति प्राणायाम।

विज्ञापन

गट हेल्थ के संकेत

ग्राफिक की मदद से समझें…

विज्ञापन

क्या न करें?

  • तली-भुनी और जंक फूड खाने से बचें।
  • अत्यधिक चीनी और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन घटाएं।
  • धूम्रपान और शराब भी कम से कम पिएं।
  • भोजन के साथ ठंडा पानी पीने से बचें।
  • तनाव और अनियमित दिनचर्या को बदलें।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

युनानी डॉक्टर, डॉ. सलीम जैदी बताते हैं कि आंतों की सफाई कोई एक दिन का काम नहीं है, बल्कि यह एक निरंतर की जाने वाली प्रक्रिया है जो आपके खानपान, जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। अगर आप सुबह के समय सही से फ्रेश नहीं हो पा रहे हैं, तो आपको समझना होगा कि आपकी आंतों में मैल और टॉक्सिन्स जमा हो चुके हैं। ऊपर बताए गए तरीकों की मदद से इसे सही किया जा सकता है और घरेलू नुस्खों की मदद भी ली जा सकती है।

ये हैं घरेलू नुस्खे

  • ग्रीन टी पिएं।
  • इस्बगोल की भूसी को रात के समय दूध में मिलाकर पिएं।
  • सूखे अंजीर का सेवन कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ