---विज्ञापन---

हेल्थ

लगातार हंसना भी सेहत के लिए खतरनाक, बेहोश हुए तो ये गंभीर बीमारी के संकेत

Syncope Signs & Prevention Tips: गर्मी के मौसम में बेहोश होना, चक्कर आना और जी मचलना आम बात है। लेकिन हंसते-हंसते अगर कोई बेहोश हो जाए, तो ये गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। चलिए जानते हैं इसी बीमारी के बारे में।       

Syncope Signs & Prevention Tips: सेहतमंद रहने के लिए जरूरी है कि आप खुश रहें और हंसे। हंसने से बॉडी पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। इसके अलावा कुछ गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है। लेकिन कुछ हंसी ऐसी भी होती हैं, जिनसे शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति टेलीविजन पर कॉमेडी शो देखकर हंस रहा था। वो अपनी हंसी को काबू नहीं कर पाया और अचानक से बेहोश हो गया। जब उसने डॉक्टर को दिखाया, तो पता चला कि उसे सिंकोप नामक बीमारी हुई थी। चलिए विस्तार से जानते हैं सिंकोप बीमारी के बारे में।

---विज्ञापन---

सिंकोप की समस्या क्या होती है?

जब व्यक्ति अचानक से बेहोश हो जाता है, तो उस बीमारी को सिंकोप कहा जाता है। ऐसे में मरीज कुछ क्षणों के लिए बेहोशी की हालात में चला जाता है। कुछ क्षण तक वो अपने हाथ-पैर भी नहीं हिला पाता है। सिंकोप की समस्या कभी भी किसी को भी हो सकती है, जिसके आने से पहले कोई चेतावनी संकेत नहीं मिलते हैं।

दरअसल, जब व्यक्ति ज्यादा हंसता है, तो इससे शरीर में खून में भारी गिरावट आती है, जिससे बेहोश हो सकते हैं। ऐसे में नर्वस सिस्टम ट्रिगर होता है, जिससे दिमाग में बहने वाले खून की मात्रा में गिरावट आ जाती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- नाभि से भी पता चल सकते हैं गंभीर बीमारियों के संकेत, जानें कैसे करें पहचान

सिंकोप से कैसे बचें?

अगर आपको भी सिंकोप की समस्या होती है, तो ऐसे में आपको लंबे समय तक हंसने से बचना चाहिए। इसके अलावा लंबे समय तक खड़े रहना और अत्यधिक शारीरिक परिश्रम भी नहीं करना चाहिए। खासतौर पर गर्मी में अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। इसके लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं। वहीं अगर आपको चक्कर आए या बेहोशी जैसा महसूस हो, तो तुरंत लेट जाए। लेकिन आपको अगर ये समस्या बार-बार हो रही है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं, नहीं तो अस्थमा की भी समस्या हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- जवानी में ही सफेद हो रही दाढ़ी या नहीं बढ़ रही हैं मूंछें? ऐसे में अपनाएं ये उपाय

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2024 02:00 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola