एयरपोर्ट पर रील बनाने के चक्कर में क्या करने लगी युवती? यात्री बोले-ये वायरस यहां भी..

Mumbai Airport Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की एयरपोर्ट पर डांस का रील बनाती दिखाई दे रही है। लड़की के इस वीडियो पर सोशल मीडिया पर लोग आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

Mumbai Airport

Mumbai Airport Viral Video : रील बनाने के लिए लोग सड़क, बस स्टॉप, मॉल, रेलवे स्टेशन जैसी जगहों का खूब इस्तेमाल करते हैं। मेट्रो और रेलवे स्टेशन पर रील बनाने को लेकर कई बार विवाद हो चुका है लेकिन अब रील बनाने वाले लोग एयरपोर्ट के परिसर में भी पहुंचने लगे हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक कंटेंट क्रियेटर का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एयरपोर्ट पर डांस करके रील बनाती दिखाई दे रही है। वीडियो में नीले रंग का कुर्ता पहने एक लड़की को हिंदी गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। जिस वक्त वह डांस कर रही थी, अगल बगल से कई लोग गुजर रहे थे।

विज्ञापन

कुछ लोग तो लड़की को डांस करता देख हैरान थे और कुछ चौंक गए। हालांकि अधिकतर लोगों ने लड़की को अनदेखा करने की कोशिश की लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने कहा कि अब ये वायरस एयरपोर्ट पर भी पहुंच गया क्या?

विज्ञापन

वायरल वीडियो पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि ये रील के लिए ऐसा नहीं कर रही है , इस पर भड़के नहीं। इस लड़की को सच में इलाज की जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि अगर मैं वहां होता है तो इसे थप्पड़ जड़कर खुद जेल चला जाता। एक ने लिखा कि इन लोगों में इतना कॉन्फिडेंस आता कहां से हैं? मैं तो यही सोचकर परेशान रहता हूं। एक अन्य ने लिखा कि इस वायरस का एक ही इलाज है कि जहां देखें, वहीं पीटें।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि यह वही लड़की है, जिसका मुंबई के स्टेशन और लोकल ट्रेन में यात्रियों को परेशान कर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद मुंबई RPF ने कार्रवाई की थी । इसके बाद लड़की ने वीडियो जारी कर माफ़ी मांगी थी और लोगों से इस तरह के वीडियो ना बनाने की अपील की थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ