ज्यादा गर्मी में क्या खाने से बचें? देखिए क्या कहते हैं Experts

Foods To Avoid During Hot Summer Weather: गर्मियों में सबसे ज्यादा अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए। भयंकर गर्मी के चलते खुद को कूल-कूल रखने के लिए हम कई तरह के टिप्स अपनाते हैं, लेकिन गर्मियों में कुछ खाने की चीजों से बचना चाहिए। आइए जान लेते हैं कि कौन-कौन से फूड्स से परहेज करना बेहतर रहेगा? 

Foods To Avoid During Hot Summer Weather

गर्मी के मौसम में किन फूड को खाने से बचें Image Credit: Freepik

Foods To Avoid During Hot Summer Weather: भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में जरूरी है कि अपनी डाइट का ख्याल रखें। गर्मियों में शरीर को ठंडक देने के लिए हम ठंडी चीजें खाते और पीते हैं, जैसे- लस्सी, फल, फ्रूट जूस, नींबू पानी, नारियल पानी, आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक्स आदि। इसमें कोई शक की बात नहीं है कि ये सारी खाने की चीजें हमारे बॉडी को ठंडक देती हैं, लेकिन कुछ ऐसे फूड भी होते हैं, जो हमारे शरीर को और ज्यादा गर्म करना शुरू करते हैं। गर्मियों में कुछ ऐसे फूड आइटम्स को खाने से सेहत को नुकसान होता है।

कई लोग जानकारी  के अभाव में अक्सर बेफिक्र होकर खाते-पीते रहते हैं, जिससे कई तरह की फिजिकल प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि इन फूड्स को गर्मियों में थोड़ा संभलकर ही खाया जाए। डॉ मोना शर्मा, (प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल गाजियाबाद) से जान लेते हैं, किन-किन फूड्स को गर्मियों में लिमिट में खाना चाहिए।

  • गर्मी में तला-भूना, मसालेदार खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इन्हें ज्यादा खाने से एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। इसका मतलब यह कि इस मौसम में पूरी, पकौड़े और भठूरे आदि का कम सेवन करना चाहिए।
  • कॉफी व कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है और डिहाइड्रेशन का कारण बन सकता है।
  • गरम मसालों और लाल मिर्च आदि से बचना चाहिए। ये शरीर में गर्मी बढ़ा सकते हैं और पेट में जलन पैदा कर सकते हैं।
  • प्रोसेस्ड फूड्स, बर्गर, पिज्जा, मोमोज, चिप्स आदि जंक फूड कम से कम खाएं।

  • गर्मी में जलेबी, गुलाब जामुन, लड्डू आदि से बचना चाहिए। ये भी पेट में समस्या कर सकते हैं।
  • ज्यादा प्रोटीन वाली चीजों को खाने से बचना चाहिए जैसे मांस, मछली और अंडे का ज्यादा सेवन शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। इनका सेवन सीमित मात्रा में करें।
  • अल्कोहल शरीर में डिहाइड्रेशन का कारण बनता है और गर्मी में इसे पीने से शरीर को ज्यादा नुकसान हो सकता है।
  • दूध और पनीर आदि का सेवन करने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- लगातार हंसना भी सेहत के लिए खतरनाक, बेहोश हुए तो ये गंभीर बीमारी के संकेत  

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।   

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ