रात की नींद का लिवर डैमेज से क्या कनेक्शन, क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Liver Damage Sign: लिवर डैमेज होने पर शरीर तरह-तरह के संकेत देता है। इनमें नींद का भी एक संकेत शामिल है, जो काफी सामान्य संकेत है। आइए जानते हैं इस बारे में क्या कहते हैं एक्सपर्ट।

Health Tips

Health Tips

Liver Damage Sign: भरपूर नींद लेना हर इंसान के लिए जरूरी है। अगर आप अच्छे से नहीं सो रहे हैं, तो इससे आपको कई गंभीर बीमारियों का रिस्क भी बढ़ जाता है। लिवर हमारे शरीर का एक अहम अंग है, जिसका काम होता है खून को साफ रखना, खाने को पचाने में मदद करना और मेटाबॉलिज्म को स्ट्रॉन्ग रखना। इसमें किसी प्रकार की समस्या होने से लिवर डैमेज होने लगता है। लिवर की खराबी कई बीमारियों का आगमन होती है। हालांकि, शरीर का कोई भी अंग जब खराब होने लगता है, तो कुछ संकेत देता है, जिन्हें हमें समझने की जरूरत होती है। नींद का यह संकेत भी लिवर डैमेज की ओर इशारा करता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

इस पर डॉ. परमजीत सिंह मरास, जो एक कार्डियो एक्सपर्ट हैं, अपने लेटेस्ट वीडियो के जरिए इस बात पर प्रकाश डालने की कोशिश कर रहे हैं कि रात को 11 से 3 बजे के बीच नींद खुलना सच में लिवर डैमेज का संकेत है या नहीं? दरअसल, डॉ. परमजीत, आयुर्वेदिक डॉक्टर आचार्य मनीष की इस बात को लेकर असहमति प्रकट कर रहे हैं, उनके अनुसार, ऐसा होना लिवर डैमेज का संकेत नहीं है।

विज्ञापन

कितना सही है यह फैक्ट?

रेडक्लीफलैब्स डॉट कॉम पर पब्लिश एक रिपोर्ट में नींद और लिवर का कनेक्शन बताया गया है, जिसमें उन्होंने यह कहा है कि रात को अक्सर अगर आपकी नींद 11 बजे से 3 बजे के बीच खुलती है, तो यह एक संकेत है कि आपका लिवर खराब हो रहा है लेकिन नींद का उस समय टूटना ही सिर्फ Liver Damage का संकेत नहीं है। अगर आपको नींद टूटने के साथ और संकेत भी मिल रहे हैं, जो लिवर डैमेज के हैं, तो इस बात पर गौर किया जा सकता है कि आपका लिवर खराब है और आपको इलाज की जरूरत है।

विज्ञापन

लिवर डैमेज के अन्य संकेत

  • स्किन और आंखों का पीलापन।
  • आसानी से चोट लगना।
  • पेशाब का रंग गाढ़ा होना।
  • थकान, कमजोरी और मतली होना।
  • भूख में कमी।
  • पैरों, टखनों में सूजन।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ