कौन सा खाना कैंसर का खतरा बढ़ाता है? डॉक्टर ने बताया Cancer की वजह बनती हैं ये चीजें

Foods To Avoid Cancer: खानपान अगर सही ना हो तो शरीर बीमारियों का घर बनने लगता है. वहीं, खाने-पीने की ऐसी कई चीजें हैं जो कैंसर का खतरा पैदा कर देती हैं. इसी बारे में बता रही हैं डॉ. प्रियंका सहरावत. आप भी जानिए कैंसर की वजह बनने वाली चीजें कौन सी हैं.

Cancer Causing Foods

क्या खाने से कैंसर जल्दी होता है? Image Credits - Pexels

Cancer Causes: खाने-पीने की ऐसी कोई एक चीज नहीं है जो कैंसर की वजह बन जाए, लेकिन रिसर्च में खानपान की कुछ चीजों का सेवन कैंसर से जोड़कर देखा गया है. हालिया कुछ स्टडीज भी इसी ओर इशारा करती हैं कि ऐसी कुछ चीजें हैं जिनका जरूरत से ज्यादा सेवन करने पर व्यक्ति को कैंसर होने का खतरा (Cancer Risk) ज्यादा होता है. इसी बारे में बता रही हैं AIIMS ट्रेंड डॉक्टर और न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत. डॉक्टर ने बताया कि वो कौन सी चीजें हैं जिनके लगातार सेवन से व्यक्ति को कैंसर हो सकता है. आप भी जानिए कौन सी हैं ये चीजें जिनसे परहेज करना जरूरी होता है.

कैंसर के रिस्क को बढ़ाती हैं खाने की ये चीजें

तला हुआ खाना – डॉ. प्रियंका सहरावत का कहना है कि फ्राइड फूड आइटम्स यानी तली हुई चीजें और बार-बार एक ही तेल में तली हुई चीजें खाने पर शरीर में कार्सिनोजेनिक कंपाउंड्स बढ़ते हैं जो कैंसर के रिस्क को बढ़ाते हैं.

प्रोसेस्ड फूड – अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड आइटम्स जैसे पैकेज्ड फूड्स आइटम्स और प्रोसेस्ड मीट कैंसर के रिस्क को बढ़ाते हैं. इनमें एडिटिव्स होते हैं और एडेड कलर वगैरह डाले जाते हैं, इनमें नाइट्रेट्स वगैरह भी होते हैं. ये कैंसर की वजह बनते हैं.

एल्कोहल का सेवन- एल्कोहल की गिनती भी उन्हीं चीजों में की जाती है जो कैंसर होने की संभावना बढ़ाते हैं. एल्कोहल से फूड पाइप का कैंसर हो सकता है. इनसे लिवर के कैंसर (Liver Cancer) का खतरा तो बढ़ता ही है साथ ही पैनक्रियाज का कैंसर हो सकता है.

इन जरूरी बातों का भी रखें ध्यान

  • शुगर से भरपूर ड्रिंक्स का सेवन भी कैंसर के खतरे को बढ़ाता है. ऐसे में जरूरत से ज्यादा शुगरी ड्रिंक्स का सेवन करने से परहेज करें.
  • बाजार से लाए गए फ्रोजन स्नैक्स जरूरत से ज्यादा प्रोसेस्ड होते हैं. कोशिश करें कि आप घर पर बनी चीजें ही खाएं.
  • बहुत ज्यादा मसालेदार और तला-भुना खाना मलाशय के कैंसर (Colon Cancer) की वजह बन सकता है. इन्हें खाने से परहेज करें.
  • अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स में सोडियम की मात्रा भी बहुत ज्यादा होती है जिससे मोटापे से लेकर हाई ब्लड प्रेशर तक की दिक्कत हो सकती है. इन फूड्स से दिल की दिक्कतें बढ़ती हैं.
  • मोटापा कंट्रोल में रखना जरूरी है. मोटापा कई बीमारियों यहां तक कि कैंसर के रिस्क फैक्टर्स में भी शामिल है.

यह भी पढ़ें – बच्चा बिस्तर गीला करता है तो क्या करें? एक्सपर्ट ने बताया यह चीज खिलाने पर नींद में नहीं आएगा पेशाब

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ