बच्चों के बाल क्यों हो जाते हैं सफेद? डॉक्टर ने बताए White Hair होने के कारण और उपाय

White Hair In Children: बच्चों के बाल कम उम्र में सफेद होना किसी पोषक तत्व की कमी से लेकर जीवनशैली की बुरी आदतों की तरफ इशारा हो सकता है. ऐसे में यहां जानिए डॉक्टर के अनुसार किस तरह बच्चे के सफेद बाल कम हो सकते हैं.

White Hair

White Hair Causes: अगर बच्चों के बाल सफेद हो जाए तो क्या करें? Image Credits - Pexels

White Hair Remedies: अक्सर ही समय से पहले सफेद हो रहे बालों से बहुत से लोग परेशान रहते हैं. लेकिन, चिंता तब ज्यादा होती है जब 10 साल से कम उम्र के बच्चे भी सफेद बालों के शिकार होने लगते हैं. इक्के-दुक्के सफेद बाल भी बच्चे के सिर पर नजर आना पैरेंट्स के लिए परेशानी का सबब बन जाता है. लेकिन, इतनी कम उम्र में भला बाल सफेद (White Hair) क्यों होते हैं? इसी बारे में बता रहे हैं डॉ. पवन मांडविया. कंसल्टेंट पीडियाट्रिशियन एंड न्यूबॉर्न स्पेशलिस्ट डॉ. पवन मांडविया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि बच्चों के बाल इतनी कम उम्र में सफेद क्यों हो जाते हैं और किस तरह इन सफेद बालों की दिक्कत को दूर किया जा सकता है.

विज्ञापन

बच्चों के सफेद बालों के कारण | Causes Of White Hair In Children

  • डॉक्टर ने बताया कि उनके पास ऐसे कई माता-पिता आने लगे हैं जिनके 8-9 साल के बच्चों के पहले इक्के-दुक्के बाल ही सफेद नजर आ रहे थे लेकिन अब पूरा सिर ही सफेद बालों से घिरने लगा है.
  • बच्चे में विटामिन बी12 (Vitamin B12), आयरन, कॉपर, जिंक या प्रोटीन की कमी होती है तो ऐसे बच्चों के बाल सफेद हो सकते हैं.
  • जेनेटिक्स के कारण भी बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं. अगर माता-पिता में से किसी के भी बाल बचपन में सफेद हुए थे तो बच्चे के भी बाल बचपन में सफेद हो सकते हैं.
  • तनाव और नींद की कमी भी बच्चों के बाल सफेद होने की वजह बन सकती है. पढ़ाई के कारण स्ट्रेस या फिर बहुत ज्यादा स्क्रीन टाइम, परफोर्मेंस का बहुत ज्यादा सोशल प्रेशर और बहुत कम नींद यह भी बालों के सफेद होने में पूरा योगदान देते हैं.
  • हार्मोनल इंबैलेंस और थायराइड इंबैलेंस के कारण भी बाल सफेद होते हैं.
  • बच्चों के बाल अगर जरूरत से ज्यादा केमिकल वाले शैंपू से धोएं जाएं तो बालों की रंगत फीकी पड़ सकती है. कुछ शैंपू में ऐसे हार्मफुल केमिकल्स होते हैं जो बच्चे के बालों को नुकसान पहुंचाते हैं.

यह भी पढ़ें – जूं से छुटकारा पाने का जावेद हबीब ने बताया रामबाण नुस्खा, कहा नारियल तेल में मिलाकर लगा लें यह चीज

विज्ञापन

बच्चे के सफेद बाल कैसे होंगे काले

  • बच्चे के सफेद बालों को फिर से काला (Black Hair) बनाने के लिए डॉक्टर से कंसल्ट करके विटामिन बी12, आयरन और थायराइड का टेस्ट करवाएं.
  • बच्चे को आंवला खाने के लिए दें. आप चाहे तो बच्चे को रोजाना आंवला जूस (Amla Juice) दे सकते हैं या उसे कच्चा आंवला खाने के लिए दे सकते हैं. विटामिन सी से भरपूर आंवला बालों को काला बनाए रखता है.
  • हफ्ते में 2 से 3 बार नारियल तेल और आंवला के तेल से बच्चे के सिर की मालिश कीजिए.
  • बच्चे को रोजाना सुबह खाने के लिए भिगोई हुई किशमिश दें.
  • बच्चे को रोज मेथी दाना और करी पत्ते का उबला हुआ पानी ठंडा करके पिलाएं. इससे बच्चे के सफेद बाल काले होने लगते हैं.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ