शरीर के लिए कितना खतरनाक है Thyroid? जानें डाइटिशियन से बचाव के उपाय

Hypothyroid Treatment And Diet: हाइपोथायरायडिजम एक गंभीर और देश में बढ़ती हुई बीमारी है। इससे बचाव के लिए आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इसके लिए हम आपको डाइटिशियन द्वारा बताई गई कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं, जो आपकी मदद कर सकती हैं।

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक - 2024-11-04T152958.218

Hypothyroid Treatment And Diet: हाइपोथायरायडिज्म एक आम समस्या है, जिससे दुनियाभर में कई लोग पीड़ित हैं। इस बीमारी में थायराइड की ग्रंथियों का उत्पादन कम हो जाता है, जो हमारे रोजाना के कामों को करने के लिए जरूरी होता है। हाइपोथायरायडिज्म का शिकार अधिकतर महिलाएं होती हैं। इस बीमारी में मेटाबॉलिज्म वीक होता है और हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या बढ़ती है। इस बीमारी के शुरुआती संकेतों में वजन बढ़ना, थकान और बाल झड़ने जैसे लक्षण शामिल होते हैं। हाइपोथायरायड गले में उत्पन्न होता है। आइए जानते हैं इस बीमारी के बारे में सब कुछ और इससे राहत पाने के लिए कुछ उपाय।

विज्ञापन

हाइपोथायरायडिज्म क्या है?

यह एक प्रकार का थायराइड है, जिसमें गले के आस-पास एक छोटी तिल्ली बढ़ती है। इसमें थायरायड ग्रंथि का विकास स्लो हो जाता है, जिससे शरीर के कई काम प्रभावित हो जाते हैं।

विज्ञापन

हाइपोथायरायडिज्म कैसे होता है?

डाइटीशियन और यूट्यूबर प्रेरणा बताती हैं कि इस प्रकार का थायराइड भारत में ज्यादा एक्टिव है, वो भी महिलाओं में। इससे बचाव के लिए आपको पर्याप्त नींद लेने की जरूरत होती है। मोबाइल फोन्स और स्क्रीन्स का ज्यादा इस्तेमाल भी थायराइड के प्रभाव को बढ़ा सकता है। हाइपोथायरायड आयोडीन की कमी से हो सकता है। कुछ दवाओं के प्रभाव से भी इसका रिस्क बढ़ता है। इसके अलावा, जेनेटिक्स से भी यह बीमारी हो सकती है।

विज्ञापन

हाइपोथायरायडिज्म को कैसे कम करें?

डाइटीशियन के अनुसार, हाइपोथायरायडिज्म के रिस्क को कम करने के लिए आपको लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। जैसे-

ब्राजील नट्स खाएं- हाइपोथायरायडिज्म के मरीजों को रोजाना रातभर पानी में भिगोकर 2 से 3 ब्राजील नट्स का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

रोजाना एक्सरसाइज- इससे पीड़ित लोगों को रोजाना व्यायाम भी करना चाहिए।

तनाव- थायराइड में तनाव कम से कम लेना चाहिए, क्योंकि स्ट्रेस से हार्मोन असंतुलन बढ़ता है।

विज्ञापन

अच्छी डाइट- प्लांट-बेस्ट डाइट का सेवन बढ़ाएं। खाने में सलाद रोजाना खाएं और तेल कम से कम खाएं।

हाइपोथायरायडिज्म के लक्षण

  • थकान और कमजोरी महसूस करना।
  • ठंड लगना।
  • लगाता कब्ज होना।
  • वेट गेन।
  • बाल झड़ना और ड्राई स्किन।

इसके अलावा अगर दवाओं का सेवन करना शुरू कर दिया है तो ध्यान रखें, समय-समय पर जांच करवाते रहें और इसकी दवा खाली पेट लेनी चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ