मीठा खाने के बाद नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल, डॉक्टर ने बताया कैसे रोकें Blood Sugar Spike

How To Control Sugar Spike: अगर कुछ भी मीठा खाने पर आपका ब्लड शुगर बढ़ जाता है तो यहां जानिए खानपान में की गई वो कौन सी गलतियां है जो ब्लड शुगर स्पाइक का कारण बनती हैं. जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके बता रही हैं कि किस तरह मीठा खाने पर भी नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल.

Blood Sugar

यहां जानिए किस तरह ब्लड शुगर स्पाइक को रोका जा सकता है.

High Blood Sugar: अक्सर ही व्यक्ति कुछ मीठा खाता है तो उसका ब्लड शुगर स्पाइक हो जाता है. इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किए गए एक वीडियो में डॉ. शालिनी सिंह सालुंके ने बताया कि ऐसा क्यों होता है. डॉक्टर का कहना है कि अगर भी आप मीठे के शौकीन हैं लेकिन ब्लड शुगर अचानक बढ़ जाने से डरते हैं तो कुछ गलतियां है जिन्हें करने से बचा जाए तो ब्लड शुगर स्पाइक को रोका जा सकता है. डॉक्टर की सलाह है कि मीठा अगर सही तरह से ना खाया जाए तो बीमारियों को खतरा बढ़ सकता है, जैसे डायबिटीज (Diabetes), कॉलेस्ट्रोल, फैटी लिवर, PCOD या कैंसर. ऐसे में अगर अगली बार मीठा खा रहे हैं तो इन 5 गलतियों से जरूर बचें.

विज्ञापन
विज्ञापन

खाने के बाद कैसे रोकें ब्लड शुगर स्पाइक

सिर्फ फल ना खाएं – डॉक्टर की सलाह है कि फलों को कभी भी अकेले नहीं खाना चाहिए बल्कि इन्हें फैट के साथ मिलाकर खाएं. फलों के साथ हेल्दी फैट्स को शामिल करें, जैसे काजू, बादाम या अखरोट या बीज.

डार्क चॉक्लेट खाएं – अगर किसी खुशी को सेलिब्रेट कर रहे हैं तो साधारण चॉक्लेट की जगह पर डार्क चॉक्लेट खाएं. खाना खाने के बाद 1 से 2 स्लाइस डार्क चॉक्लेट की ली जा सकती है.

विज्ञापन

कम GI वाली मिठाइयां – डॉक्टर का कहना है कि आइस्क्रीम या केक जैसी हाई शुगर वाली चीजें या मिठाई खाने के बजाय घर पर ही लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (Low GI) वाली मिठाइयां बनाकर खाई जा सकती हैं. आप घर पर बेसन के लड्डू, चिया पुडिंग, मखाने का लड्डू या ड्राई फ्रूट्स के लड्डू बनाकर खा सकते हैं.

प्राकृतिक चीनी का प्रयोग – रिफाइंड शुगर से बनने वाली मिठाई खाने के बजाय नेचुरल शुगर से बनी चीजें खाएं. गुड़ या शहद नेचुरल शुगर के अच्छे ऑप्शंस हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप बहुत ज्यादा मीठी चीजें ना खाएं बल्कि पकवान को भी कम मीठा रखें.

विज्ञापन

हर्बल ड्रिंक्स लें – कोल्ड ड्रिंक्स, चाय, कॉफी या फलों के जूस के बजाय हर्बल टी पी सकते हैं. हर्बल ड्रिंक्स जैसे अदरक, इलायची, तुलसी, दालचीनी या लौंग की चाय पिएं.

जरूर करें यह काम

विज्ञापन

ब्लड शुगर स्पाइक को रोकने के लिए कुछ भी खाने के बाद थोड़ा बहुत जरूर टहलें. खा लेने के बाद लेटने की गलती ना करें. इससे ब्लड शुगर स्पाइक (Blood Sugar Spike) हो सकता है. इसीलिए खाने के बाद 10 से 15 मिनट की हल्की वॉक करना सेहत के लिए सबसे अच्छा है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ