नाखूनों पर काली लकीर का क्या मतलब है? जानिए यह किस बीमारी का लक्षण है और किस विटामिन की कमी इसकी वजह बनती है

Black Lines On Nails: आपको भी अगर अपने नाखूनों पर निशान या काली-भूरी लकीरें नजर आने लगी हैं तो यह दिक्कत किसी समस्या का लक्षण हो सकती है. यहां जानिए किन-किन कंडीशंस में नाखूनों पर लकीरें नजर आती हैं.

Black Lines On Nails

नाखूनों में काली रेखाएं क्यों होती हैं?

Nakhun Par Kali Line Hona: नाखून पर काली धारी का बनना मेलानोनीचिया कहलाता है. मेलानोनीचिया में नाखून पर मेलेनिन पिग्मेंट जमा होने लगता है. इस दिक्कत में नाखून पर काला या भूरा रंग का निशान दिखता है. ऐसा बिना किसी हानि के भी हो सकता है या ये निशान किसी गंभीर समस्या का संकेत भी होता है. ऐसे में अगर आपको भी अपने नाखून पर कालापन या काली-भूरी धारियां (Black Lines On Nails) नजर आती हैं तो यहां जानिए किस स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत में ऐसा होता है या नाखून पर इस तरह के निशान नजर आना किस बीमारी के लक्षण हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

नाखूनों पर काली-भूरी धारियां दिखने का कारण

स्किन कलर – अगर आपकी स्किन का कलर डार्क है तो इससे स्किन मेलोनोनीचिया हो सकता है यानी नाखूनों पर धारियां नजर आ सकती हैं.
प्रेग्नेंसी – प्रेग्नेंसी के दौरान स्किन का कलर बदलने लगता है. इससे भी नाखूनों पर निशान दिख सकते हैं.
इंफेक्शन – किसी तरह का फंगल, बैक्टीरियल या वायरल इंफेक्शन जैसे एचआईवी या एचपीवी नाखून पर निशान बनने की वजह बन सकता है.
इंफ्लेमेशन – स्किन की कुछ कंडीशंस में नाखून के आस-पास की त्वचा सूज जाती है. इससे मेलेनोनीचिया हो सकता है.
खराब खान-पान – प्रीटीन की कमी, विटामिन डी की कमी और विटामिन बी12 की कमी से नाखून पर काली लकीरें या निशान पड़ सकते हैं.
ट्रॉमा – पैर के नाखूनों पर काली लकीरें पड़ने की वजह बहुत ज्यादा टाइट जूते पहनना हो सकता है, हाथ के नाखूनों पर इन निशानों की वजह नाखून चबाना और नाखून खींचना भी हो सकता है.
स्किन कंडीशंस – सोराइसिस, क्रोनिक रेडियो डर्मटाइटिस या क्रोनिक पेरोनीचिया जैसी स्किन कंडीशंस में नाखून पर निशान (Marks On Nails) पड़ सकते हैं.
ट्यूमर – कुछ कैंसर या ट्यूमर नाखून पर निशान पड़ने की वजह बनते हैं. इससे नाखून के अंदर के टिशूज डैमेज होने लगते हैं.

कैसे दूर होगी नाखून पर लकीरों की दिक्कत

विज्ञापन

सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि आपको यह दिक्कत क्यों हो रही है. दिक्कत का पता लगाकर इलाज हो सकता है. अगर नाखून पर कोई चोट है तो उस चोट को भरना, इंफेक्शन है तो इंफेक्शन को ट्रीट करना और प्रेग्नेंसी है तो बच्चे के जन्म के बाद दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है.

विटामिन की कमी कैसे होगी पूरी

विज्ञापन

नाखूनों पर लकीरें नजर आना किसी विटामिन की कमी (Vitamin Deficiency) का भी लक्षण हो सकता है. ऐसे में विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी पूरी करके दिक्कत को दूर कर सकते हैं. पर्याप्त मात्रा में धूप लें, दूध, मशरूम, अंडे और मछली को अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं. फोर्टिफाइड फूड्स या विटामिन के सप्लीमेंट्स लेकर भी समस्या का निवारण हो सकता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ