पथरी ना हो इसके लिए क्या करें? डॉक्टर ने बताया किडनी के मरीजों को क्या खाना चाहिए

How To Prevent Kidney Stones: किडनी की दिक्कत हो और पथरी से बचना हो तो डॉक्टर की दी सलाह आपके काम आ सकती है. इसके अलावा, डॉ. प्रियंका सहरावत का कहना है कि अगर आपको पथरी है तो उसे कम करने के लिए भी इन टिप्स को फॉलो किया जा सकता है.

Kidney Stones

पथरी को गलाने के लिए क्या खाना चाहिए?

Pathri Se Bachne Ke Upay: किडनी की दिक्कतों में खानपान का सही तरह से ख्याल रखना जरूरी होता है. अगर खाना सही ना हो तो किडनी की सेहत खराब हो सकती है और पथरी हो सकती है. इसी बारे में बता रही हैं न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका सहरावत. डॉक्टर का कहना है कि किडनी में कैल्शियम ऑक्सलेट स्टोन होते हैं जोकि यूरिन में कैल्शियम और ऑक्सलेट बढ़ने पर बनते हैं. इन दोनों की मात्रा पेशाब में बढ़ जाने पर ये आपस में बाइंड हो जाते हैं, एकसाथ जमने लगते हैं और इन्हें ही पथरी (Kidney Stones) कहा जाता है. अगर पथरी से बचना है या पथरी की दिक्कत कम करनी है तो खानपान में 3 बदलाव करके समस्या से मुक्ति मिल सकती है.

विज्ञापन

किडनी की पथरी से बचने के लिए क्या करें

डॉ. प्रियंका सहरावत का कहना है कि खानपान में 3 बातों का ध्यान रखा जाए तो किडनी की पथरी से बचा जा सकता है और इस पथरी को गलाने में भी ये डाइटरी टिप्स काम आते हैं.

विज्ञापन

नमक और ऑक्सलेट का कम सेवन- डॉक्टर का कहना है कि अगर गुर्दे की पथरी कम करनी है तो नमक का सेवन कम करना जरूरी है. स्टडीज बताती हैं इससे यूरिन में नमक कम आता है. चाहे सफेद नमक हो, हिमालयन सॉल्ट हो या काला नमक हो, सोडियम सभी में एक समान ही होता है. इसीलिए नमक (Salt) का कम सेवन करना जरूरी है. दिनभर में 5 ग्राम तक ही नमक लें. ऑक्सलेट से भरपूर चीजें जैसे पालक, शकरकंदी और चुकंदर का सेवन कम करें. इससे पेशाब में ऑक्सलेट कम आता है और कैल्शियम के साथ बाउंड नहीं होता है.

सिट्रेट की मात्रा बढ़ाएं – अपने खानपान में सिट्रेट की मात्रा बढ़ाने पर फोकस करना जरूरी है. इसके लिए डाइट में नींबू, संतरा, मौसमी, कीवी और आंवला वगैरह को बढ़ाएं.

विज्ञापन

पानी ज्यादा पिएं -अगर दिनभर में अपना वॉटर इंटेक यानी पानी पीने की मात्रा को बढ़ाया जाए तो इससे किडनी की दिक्कतें (Kidney Problems) कम होने में असर दिखता है. खासतौर से पथरी होने की संभावना कम हो जाती है. इसीलिए अपना पानी का इंटेक बढ़ाएं.

विज्ञापन

गुर्दे की पथरी के क्या लक्षण हैं

  • पथरी हो जाने पर किडनी के पास तेज दर्द होता है. यह दर्द पसलियों के नीचे महसूस होता है.
  • पेट के निचले हिस्से में भी दर्द महसूस हो सकता है.
  • पेशाब करते समय जलन महसूस होती है.
  • पेशाब का रंग बदला हुआ नजर आ सकता है. पेशाब गहरा पीला, लाल या गुलाबी नजर आ सकता है.
  • पेट खराब रहता है, उल्टी आ सकती है.
  • इंफेक्शन हो तो बुखार या ठंड महसूस हो सकती है.
  • बार-बार पेशाब करने की इच्छा महसूस होती है.
  • पेशाब से बदबू (Peshab Se Badbu) आ सकती है.

यह भी पढ़ें – पैरों में सूजन आना कौन सी बीमारी के लक्षण हैं? यहां जानिए कैसे करें समय रहते समस्या की पहचान

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ