त्योहार में तेल वाली कचौड़ियां खाकर नहीं होगी एसिडिटी, बस पानी में मिलाकर पी लें यह एक चीज

Acidity Ke Gharelu Upay: अगर आप भी दिवाली या भाईदूज पर तेल और मसाले वाली चीजें खाने से खुद को नहीं रोक पाते और फिर एसिडिटी या गैस से परेशान हो जाते हैं तो यहां जानिए कैसे मिलेगा इस दिक्कत से छुटकारा. यहां दिए गए हैं आपके लिए एसिडिटी के घरेलू उपाय.

Acidity Home Remedies

5 मिनट में एसिडिटी से कैसे छुटकारा पाएं? Image Credit - AI

Acidity Home Remedies: त्योहारों के दिनों में घर में एक से एक पकवान बनते हैं और किसी से मिला जाए तो वो भी सबसे पहले मिठाई या पकवान ही खाने के लिए ऑफर करता है. ऐसे में त्योहारी सीजन में डाइट का ध्यान रखना मुश्किल हो जाता है. लेकिन, इतना मीठा, चटपटा और तला हुआ (Oily Food) खाने पर अक्सर ही पेट बिगड़ जाता है और एसिडिटी होने लगती है. इस एसिडिटी (Acidity) के चलते ठीक तरह से त्योहार एंजॉय करना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में यहां आपके लिए एसिडिटी के कुछ ऐसे घरेलू उपाय दिए जा रहे हैं जो रामबाण इलाज की तरह काम करते हैं. अब आपको घंटों तक पेट पकड़े नहीं रहना पड़ेगा.

विज्ञापन
विज्ञापन

एसिडिटी दूर करने के घरेलू उपाय | Acidity Home Remedies

सौंफ के दाने – अगर एसिडिटी की दिक्कत हो गई है तो एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उसे हल्का गर्म कर लें और पी लें. सौंफ के दाने पाचन सुधारने में मदद करते हैं.

अदरक – एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर अदरक को एसिडिटी का रामबाण इलाज माना जाता है. अदरक को छोटे टुकड़ों में काटकर एक गिलास पानी के साथ पका लें. इस गर्म पानी को पीने पर एसिडिटी से राहत मिल जाती है.

विज्ञापन

तुलसी के पत्ते – औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves) एसिडिटी की दिक्कत दूर करने में मदद करते हैं. तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. तुलसी के पत्ते पानी में उबालकर इस पानी को पिया जाए तो एसिडिटी में आराम मिलता है.

सेब का सिरका – एक गिलास पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका डालकर पिया जाए तो इससे भी एसिडिटी की तकलीफ दूर हो जाती है. सेब का सिरका पेट के डाइजेस्टिव जूस के प्रोडक्शन को स्टिम्यूलेट करने में भी मददगार है.

विज्ञापन

एसिडिटी से कैसे होगा बचाव

  • त्योहारों में एसिडिटी ना हो इसके लिए कुछ आम बातों का ख्याल रखें, जैसे एकसाथ ढेर सारा खाने से बचें और पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान दें.
  • हर समय खाते रहने के बजाय अपने रोज के शेड्यूल के अनुसार खाएं.
  • अगर एसिडिटी की दिक्कत है तो मादक पदार्थों के सेवन से बचें.
  • तनाव के कारण भी एसिडिटी होती है. स्ट्रेस मैनेजमेंट की कोशिश करें.
  • पानी ज्यादा पिएं. पानी पीते रहने पर शरीर हाइड्रेटेड रहता है और पाचन नहीं बिगड़ता.
  • कुछ भी खाते हैं उसके बाद हल्की वॉक (Walk) करें. चलने-फिरने से खाना ठीक तरह से पचने में मदद मिलती है.
  • देर रात तक भोजन करते रहने से बचें. इससे पेट जल्दी खराब होता है.

यह भी पढ़ें –किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं? जानिए कैसे कम होगा Hair Fall

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ