किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं? जानिए कैसे कम होगा Hair Fall

Vitamin Deficiency And Hair Fall: यहां ऐसे विटामिन की जिक्र किया जा रहा है जिसकी शरीर में कमी हो जाने पर बालों के झड़ने की गति बढ़ जाती है. जानिए कौनसा है यह विटामिन और इसकी कमी कैसे पूरी होगी.

Vitamin Deficiency And Hair Fall

Hair Fall Causes: जानिए किस विटामिन की कमी से होता है हेयर फॉल.

Hair Fall Control: बालों की सही तरह से देखरेख ना करने पर बालों का झड़ना बढ़ जाता है. वहीं, बालों को कई विटामिन भी प्रभावित करते हैं. ऐसे कुछ विटामिन हैं जिनकी अगर शरीर में कमी (Vitamin Deficiency) हो जाए तो बाल गिरने लगते हैं. विटामिन बालों की सेहत को प्रभावित करते हैं. अगर शरीर में जरूरी विटामिन की कमी हो जाए तो इससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं और बालों का झड़ना शुरू हो जाता है. ऐसे में यहां जानिए किस विटामिन की कमी से बाल गिरते हैं और किस तरह इस विटामिन की कमी को पूरा किया जा सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

किस विटामिन की कमी से बाल गिरते हैं | Which Vitamin Deficiency Cause Hair Fall

विटामिन डी की कमी (Vitamin D Deficiency) – विटामिन डी हेयर फॉलिकल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस विटामिन की कमी हो तो बालों की ग्रोथ ठीक तरह से नहीं होती है बालों के झड़ने की गति बढ़ जाती है.

विटामिन बी7 की कमी (Vitamin B7 Deficiency) – बालों के लिए विटामिन बी7 यानी बायोटीन बेहद जरूरी होता है. बायोटीन बालों की जड़ों को मजबूती देने का काम करता है. इसकी कमी से बाल रूखे हो जाते हैं, कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं.

विज्ञापन

विटामिन सी की कमी (Vitamin C Deficiency) – पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन सी हेयर फॉलिकल्स को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाता है. शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर बाल कमजोर होने लगते हैं.

विटामिन बी12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) – शरीर में रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में मददगार होता है विटामिन बी. अगर विटामिन बी12 की कमी हो जाए तो इससे हेयर फॉलिकल्स तक रेड ब्लड सेल्स नहीं पहुंच पाती. इससे होता यह है कि बाल जड़ों से कमजोर होने लगते हैं टूटना शुरू कर देते हैं.

विज्ञापन

बालों का झड़ना रोकने के लिए क्या खाएं

  • विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए धूप लें. इसके साथ ही खानपान में फैटी फिश, अंडे और विटामिन डी फोर्टिफाइड दूध और सीरियल्स को शामिल करें.
  • बायोटीन यानी विटामिन बी7 की कमी पूरी करने के लिए अंडे, सूखे मेवे, मशरूम और शकरकंदी वगैरह खाएं.
  • विटामिन सी की कमी पूरी करने के लिए खट्टे फल जैसे संतरे, आंवला और नींबू के अलावा डाइट में शिमला मिर्च और स्ट्रॉबेरीज को शामिल करें.
  • विटामिन बी12 की कमी पूरी हो इसके लिए खानपान में दूध और दूध से बनी चीजें, मांस और मछली शामिल करें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ