पकवान खाकर पेट हो जाता है खराब? अजवाइन को इस तरह खाएंगे तो नहीं बनेगी गैस

Ajwain For Gas: अगर आप भी दिवाली पर पेट पकड़कर बैठे हैं तो यहां दिया घरेलू उपाय आपके बेहद काम आएगा. यहां जानिए किस तरह अजवाइन के इस्तेमाल से पेट की दिक्कत को दूर किया जा सकता है.

Gas Home Remedies

Ajwain Water For Gas: मिठाइयां खाकर पेट हो गया है खराब तो आजमा लें यह नुस्खा. Image Credit- AI

Gas Home Remedies: त्योहारों में अक्सर ही घर में ज्यादा तेल और मिठास वाला खाना बनता है. आम दिनों में व्यक्ति अपनी डाइट को लेकर थोड़ा संभल जाता है लेकिन त्योहारों में लगता है कि एक ही तो दिन है, जितना मन हो उतना खाओ. इससे होता यह है कि व्यक्ति जरूरत से ज्यादा खा लेता है और फिर पेट में गैस (Stomach Gas) और एसिडिटी होने लगती है. अगर आप भी दिवाली पर पेट पकड़कर बैठे हैं तो तुरंत कर लें अजवाइन का सेवन. यहां जानिए किस तरह अजवाइन का इस्तेमाल करें कि पेट की दिक्कत दूर हो जाए और पेट में जमी गैस भी बाहर निकल जाए. ये नुस्खा तेजी से अपना असर दिखाता है.

विज्ञापन

गैस दूर करने के लिए अजवाइन | Ajwain For Gas Relief

पहला तरीका – पेट की गैस दूर करने के लिए अजवाइन का पानी बनाकर पिया जा सकता है. इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें. इस पानी को छानकर हल्का गर्म ही पीने पर पेट को आराम मिलता है.

विज्ञापन

दूसरा तरीका – अजवाइन को भूनकर पीस लें. इस अजवाइन के पाउडर को खाकर ऊपर से एक गिलास पानी पी लें. इस तरह भी गैस की दिक्कत दूर हो जाती है.

तीसरा तरीका – अजवाइन खाने का एक तरीका यह भी है कि आप अजवाइन को रातभर भिगोकर रख सकते हैं. एक चम्मच अजवाइन को एक से डेढ़ गिलास पानी में डालकर भिगोकर रख दें और अगली सुबह इसे हल्का गर्म करके पिएं. पेट की दिक्कतें दूर रहती हैं.

विज्ञापन

ये नुस्खे भी दिखाते हैं असर

  • पेट में बन रही गैस को दूर करने के लिए सौंफ का पानी भी पिया जा सकता है. सौंफ के पानी (Fennel Water) को बनाने के लिए एक चम्मच सौंफ को एक गिलास पानी में डालकर पिएं. इसके अलावा सौंफ को सादा भी चबाया जा सकता है.
  • गैस की दिक्कत में अदरक भी बेहद काम का साबित होता है. एक छोटे अदरक का टुकड़ा चबा लें. यह पेट को एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण देता है और तकलीफ को कम करने में असर दिखाता है.
  • चुटकीभर हींग खाने पर भी पेट की गैस निकल सकती है. ध्यान रहे आप जरूरत से ज्यादा हींग ना खा लें.
  • पेट में तकलीफ हो तो मेथी का पानी भी फायदेमंद होता है. मेथी को पानी में उबालकर इस पानी को छानकर पिया जा सकता है.
  • हल्का गर्म पानी लेकर उसमें एक नींबू निचोड़ लें. इस नींबू पानी को पीने पर भी पेट की तकलीफ दूर हो सकती है.

यह भी पढ़ें –फैटी लिवर है धीमा जहर! डॉक्टर ने बताया रोजाना क्या खाने पर ठीक होगा Fatty Liver

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ