सूखी खांसी से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट करने तक...काले गुड़ के 5 फायदे, घर में हर वक्त रखें

Black jaggery benefits for weight loss,Black jaggery benefits for skin,Black jaggery benefits for male,Black jaggery benefits for hair,Black jaggery benefits for female,Black jaggery benefits and side effects,33 health benefits of jaggery,Black jaggery benefits for diabetes

Black jaggery

Black Jaggery: गुड़ तो सभी खाते हैं, वो भी ज्यादातर खाने के बाद गुड़ खाना पसंद करता है, तो कोई रात को दूध पीने के साथ गुड़ का सेवन करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी काला गुड़ खाया है? दरअसल, काला गुड़ एक पारंपरिक तरीके से बनाया गया है जिसमें गन्ने के रस से बनाते हैं। इस दौरान इसमें कोई रिफाइनिंग नहीं होती और न ही इसे प्रोसेस्ड करते हैं। फिर इस गुड को लंबे टाइम तक के लिए ऐसे ही रख देते हैं। ये जितना ज्यादा पुराना होता रहता है उतना ही इस गुड का रंग काला होने लगता है। इसमें आयरन कंटेंट, पोटेशियम होता है। काला गुड खाना कई बीमारियों से बचाव करने में मदद करता है। आइए इसपर विस्तार से चर्चा करते हैं-

विज्ञापन

काले गुड़ खाने के सेहत को फायदे

सूखी खांसी में फायदेमंद- अक्सर मौसम बदलने से सर्दी-जुकाम के साथ-साथ खांसी होने लगती है और इसमें भी अगर सूखी खांसी होती है तो काफी परेशानी होती है। ऐसे में सूखी खांसी में काला गुड़ खाना कई तरह से फायदेमंद साबित होता है। इसे खाने से सबसे पहले लंग्स में सूजन को कम करने के साथ-साथ गले की खिचखिच से भी आराम मिलता है। इसके अलावा गुड शरीर में गर्माहट पैदा करता है, जिससे सूखी खांसी में आराम मिलता है।

विज्ञापन

आयरन से भरपूर- काला गुड़ आयरन से भरपूर होने के साथ-साथ उन लोगों के लिए कारगर है जो एनीमिया से पीड़ित हैं। शरीर में खून की कमी तो दूर होती है और इसके लक्षणों में भी कमी लाता है। खासकर, महिलाओं को काला गुड़ खाना चाहिए।

विज्ञापन

इम्यूनिटी बूस्टर- काला गुड़ शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ मौसमी संक्रामक बीमारियों से भी बचाता है। काले गुड़ में एंटी बैक्टीरिकल होने के साथ ही एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। इससे फेफड़ों में सूजन रोकने के साथ-साथ संक्रमण से बचाव करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद- हड्डियों की सेहत के लिए आप काले गुड़ का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि इसमें पोटेशियन भरपूर होताा है, जो हड्डियों को मजबूती प्रदान करता है जिससे आप हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बच सकते हैं।

विज्ञापन

पाचन स्वास्थ्य में मददगार- मेडिकल साइंस ने पाया है कि गुड़ खाना पाचन के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक हो सकता है। घर में गुड खाने की आदत को पाचन के लिए फायदेमंद बताया गया है।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ