पेट के कैंसर के ये 3 संकेत सिर्फ दिखते हैं सुबह, बचाव के लिए अपनाएं ये तरीके

Stomach Cancer Symptoms: कैंसर एक गंभीर रोग है। इसका सेल शरीर के कई अंगों को प्रभावित कर सकता है। आइए आपको बताते हैं कि पेट के कैंसर के सुबह के समय क्या संकेत दिखाई देते हैं।

stomach cancer symptoms

photo credit-freepik

Stomach Cancer Symptoms: कैंसर की बीमारी गंभीर है, जो जानलेवा भी है। दुनियाभर में इसके रोगी मौजूद हैं और वहीं, इसके मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। यह भी लाइफस्टाइल से संबंधित बीमारी है, जो खराब आदतों और खान-पान के चलते होती है। कैंसर की बीमारी में शरीर का कोई भी भाग प्रभावित हो सकता है, इनमें पेट भी शामिल है। पेट का कैंसर, जिसे गैस्ट्रिक कैंसर भी कहा जाता है, कैंसर का एक गंभीर रूप है। यह कैंसर भी लोगों को काफी ज्यादा हानि पहुंचाता है। पेट का कैंसर होने से शरीर में कुछ संकेत दिखते हैं, जिन्हें हमें समझने की जरूरत है। चलिए जानते हैं पेट के कैंसर होने पर सुबह के समय क्या संकेत मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेट के कैंसर में सुबह दिखते हैं ये 3 संकेत

1. पेट दर्द- पेट का कैंसर होने पर सुबह के समय आपको मल त्याग से पहले पेट में तेज दर्द हो सकता है, मरोड़े उठ सकते हैं और बेचैनी भी महसूस हो सकती है।

2. मल में खून आना- सुबह फ्रेश होने में दिक्कत होना भी एक संकेत है। इसके साथ-साथ मल में खून आना भी पेट के कैंसर का एक संकेत है, जिसे नजरअंदाज करना गंभीर हो सकता है।

विज्ञापन

3. उल्टी महसूस होना- अगर आपको भी सुबह-सुबह उल्टी करने का मन करता है तो यह भी इशारा है कि आपकी सेहत में कोई गड़बड़ी है। पेट के कैंसर का यह एक और सामान्य और आसानी से समझे जाने वाला संकेत है।

Stomach Cancer Symptoms

photo credit-freepik

विज्ञापन

कुछ अन्य संकेत

  • पेट में गैस बनना या ब्लोटिंग होना।
  • तेजी से वजन कम होना।
  • भूख में कमी।
  • पाचन की समस्याएं।
  • पेट फूलने की समस्या।

बचाव के उपाय

  1. अगर आपको ऐसे कोई भी संकेत दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
  2. यदि परिवार में पहले से किसी को कैंसर रहा हो और ये लक्षण दिखाई दें तो अधिक सावधान रहें।
  3. शराब और स्मोकिंग करने से बचें।
  4. जंक फूड के सेवन से बचें।
  5. मसालेदार भोजन खाने से बचें।

ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी? 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ