Winter Care Tips: सर्दियों में सर्दी-खांसी से कैसे बचें? अपनाएं ये उपाय, इग्नोन न करें ये संकेत

Winter Care Tips: मौसम बदल गया है, ऐसे में सर्दी-खांसी होना आम बात है। इस रिपोर्ट में जानते हैं संवेदनशील शरीर के संकेतों के बारे में और बचाव के उपाय।

Winter Care Tips

photo credit-freepik

Winter Care Tips: देश में दिसंबर की शुरुआत होते-होते सर्दियां भी बढ़ने लगी हैं। जैसे-जैसे तापमान गिरता है, सर्दी-खांसी का जोखिम भी बढ़ जाता है। खासतौर पर उन लोगों को, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। रोग-प्रतिरोधक क्षमताओं का धीमा होना आपको तुरंत बीमार कर सकता है। आपको सर्दी-खांसी मौसम बदलते ही लग जाती है। आइए हम आपको बताते हैं शुरुआती संकेतों के बारे में, जो आपके बीमार होने का प्रमाण हो सकते हैं। साथ ही, बचाव के कुछ उपायों को भी फॉलो करें।

विज्ञापन

सर्दी-खांसी के शुरुआती संकेत

1. बार-बार छींक आना या नाक बंद होना- अगर आपकी भी सर्दियों में बार-बार छींक आती है या सुबह-शाम के समय नाक बंद होती है, तो यह भी संकेत है कि आप सर्दी-खांसी के पीड़ित हैं।

विज्ञापन

2. ड्राई थ्रॉट- गले में रूखापन महसूस करना, सूखापन होना या फिर डिहाइड्रेशन महसूस करना भी संकेत है कि आप सर्दी-खांसी के शिकार होने वाले हैं।

विज्ञापन

3. थकान- अगर सर्दियों के मौसम में ज्यादा थकावट महसूस हो रही है या फिर आपका शरीर काम करने में असमर्थ हो रहा है, तो यह भी संकेत है कि आपको सर्दी-जुकाम हो सकता है।

4. आंखों में पानी आना- सर्दियों में ठंडी हवाएं चलती हैं, यदि आपको इन हवाओं के संपर्क में आने से आंखों में पानी आने की या फिर खुजली की समस्या हो रही है, तो यह भी संकेत है कि आपको कोल्ड हो रहा है।

विज्ञापन
why do we get colds and flu in winter list of winter illnesses can you get sick from being wet and cold can you get sick from being cold for too long does cold weather make you sick myth sickness caused by cold is called what winter cold symptoms winter sickness symptoms

Image Credit: Freepik

5. सांस लेने में दिक्कत महसूस करना- ठंडे वातावरण में कुछ लोगों की सांसें फूलने लगती हैं। थोड़ी वॉक या मेहनत करने के बाद सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है, तो आपको सावधानी बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन

इन उपायों से रहें Safe

1. कपड़े पहनें- शरीर को कवर करके रखना सबसे जरूरी स्टेप है। सर्दियों में बॉडी को सेफ रखने का सबसे सरल उपाय गर्म कपड़ों को पहनना ही है। हर किसी का शरीर अलग होता है, किसी को कम सर्दी लग सकती है, तो किसी को ज्यादा भी लग सकती है। इसलिए, अपनी सहूलियत के हिसाब से कपड़े पहनें।

2. इम्यूनिटी का ख्याल रखें- मौसम कोई भी हो, रोग-प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना आवश्यक है क्योंकि इसकी वजह से ही सर्दी-खांसी या वायरल संक्रमण से बचा जा सकता है। अपनी डाइट में संतरा, नींबू या कीवी शामिल करें।

विज्ञापन

3. हाइड्रेशन- शरीर में पानी की कमी होने से भी वायरल इन्फेक्शन का रिस्क रहता है। पानी की कमी पूरी करने के लिए अपने आहार में हर्बल टी, गर्म पानी, सादा पानी, सूप और फ्रेश जूस को शामिल करें।

4. हाइजीन मेंटेन करें- साफ-सफाई भी रोगमुक्त रहने के लिए जरूरी है। दिन में कम से कम 5 बार साबुन की मदद से हाथों को साफ रखें। यदि ज्यादा बाहर रहते हैं, तो सेनिटाइजर कैरी करें और घर के अंदर भी साफ-सफाई का ख्याल रखें।

विज्ञापन

5. नींद- अच्छी इम्यूनिटी और वायरल इन्फेक्शन की समस्या से दूर रहने के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। बीमारी से रिकवरी के लिए भी नींद लेना जरूरी है। रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ