Hair Fall Causes: सर्दियों में इस विटामिन की कमी से झड़ते हैं बाल! ये टेस्ट जरूरी

Hair Fall Causes: इस मौसम में बालों के झड़ने का एक कारण शरीर में विटामिन्स की कमी भी हो सकती है। आइए हम आपको बताते हैं बालों के झड़ने के पीछे किस विटामिन की कमी का संकेत और कौन से टेस्ट करवाने से मिलेगी मदद।

Hair fall causes

photo credit-FREEPIK

Hair Fall Causes: सर्दियों में बालों के झड़ने की समस्या बढ़ जाती है। हालांकि, इन दिनों बालों में डैंड्रफ और ड्राइनेस बढ़ जाती है, जिससे यह समस्या भी डबल हो जाती है लेकिन इसे आम समस्या समझना बिल्कुल सही नहीं है। बालों के झड़ने का एक कारण शरीर में विटामिन्स की कमी भी है। इन विटामिनों की कमी से सर्दियों में हेयरफॉल प्रॉब्लम ज्यादा होने लगती है। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की राय।

विज्ञापन

हेयरफॉल की समस्या के बारे में यह जानकारी हम आपको अविमी हर्बल नामक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर एक वीडियो द्वारा दे रहे हैं। आइए जानते हैं हेयरफॉल होने पर कौन-कौन से ब्लड टेस्ट करवाने चाहिए।

विज्ञापन

हेयरफॉल होने से शरीर में हो सकती है इन विटामिनों की कमी

1. विटामिन बी-12- अगर आपके शरीर में इस विटामिन की कमी है, तो बाल इस मौसम में ज्यादा गिरते हैं। इसलिए आपको विटामिन बी-12 वाला ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए।

विज्ञापन

2. खून की कमी- शरीर में खून की कमी होने से एनीमिया होता है या फिर हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है। इसके लिए आपको सीबीसी (CBC) ब्लड टेस्ट करवा सकते हैं।

3. फेरिटिन और सीरम आयरन टेस्ट- शरीर में आयरन बालों के विकास के लिए आवश्यक होता है क्योंकि यह रेड ब्लड सेल्स के उत्पादन में मदद करता है, जो बालों की जड़ों तक पोषण देने का काम करता है।

विज्ञापन

4. थायरॉयड फंक्शन टेस्ट- थायरॉयड हार्मोन्स का असंतुलन बालों के ग्रोथ में बाधा पैदा कर सकता है, जिससे बाल पतले हो सकते हैं या ज्यादा झड़ सकते हैं। इसके लिए आपको थायरॉइड (T3, T4, TSH) टेस्ट करवाने होंगे।

विज्ञापन

5. हार्मोनल पैनल- हार्मोनल इंबैलेंस जैसे कि शरीर में एंड्रोजन या PCOS जैसी स्थितियां, बालों के सेल्स डैमेज होने लगते हैं। इसलिए आपको टेस्टोस्टेरोन, DHEAS या एंड्रोजन टेस्ट करवा सकते हैं।

इसके अलावा विटामिन-डी की कमी होने से भी बालों के झड़ने की समस्या होती है। विटामिन-डी एक ऐसा तत्व है, जो हमारे बालों की ग्रोथ में सहायता प्रदान करता है।

विज्ञापन

कैसे दूर कर सकते हैं यह समस्या?

हालांकि, विटामिन्स की कमी होना बालों के झड़ने का एक संकेत हो सकता है लेकिन टेस्ट करवाना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि कई बार विटामिनों की कमी ज्यादा हो सकती है, जिसे दूर करने के लिए आपको मेडिकल हेल्प की मदद लेनी होगी। अगर ये विटामिन सामान्य रूप से कम हैं, तो खाने-पीने से कमी को दूर किया जा सकता है। विटामिन बी-12 और आयरन के लिए पालक, चुकंदर, मशरूम, डेयरी प्रोडक्ट्स खा सकते हैं। विटामिन-डी के लिए धूप का सहारा लेना बेस्ट है। आंवला खाने से भी बालों की सेहत अच्छी रहती है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ