---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Ghee vs Olive Oil: घी या ऑलिव ऑयल क्या है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर?

Ghee vs Olive Oil: घी और ऑलिव ऑयल, इन दोनों चीजों को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ऑलिव ऑयल विदेशों से भारत पहुंचा है। वहीं, देसी घी का आविष्कार भारत में ही हुआ है। आइए जानते हैं, सेहत के लिए दोनों में से ज्यादा फायदेमंद कौन सा है।

---विज्ञापन---

Ghee vs Olive Oil: घी और ऑलिव ऑयल, दोनों ही सेहतमंद गुणों से भरपूर हैं। दोनों का इस्तेमाल खाना पकाने से लेकर, स्किन और बालों पर किया जाता है। घी भारत में निर्मित और सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है जबकि, ऑलिव ऑयल विदेशों में ज्यादा इस्तेमाल होता है, जो वहीं से देश में आया है। घी में विटामिन- ए, डी, ई और के होता है। ऑलिव ऑयल भी दो प्रकार के होते हैं, ऑलिव ऑयल और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल। एक्स्ट्रा वर्जिन तेल, नॉर्मल ऑलिव ऑयल से ज्यादा सेहतमंद होता है। अगर इन दोनों में से किसी एक का चुनाव किया जाए, तो काफी मुश्किल होगा क्योंकि दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद हैं। चलिए इस रिपोर्ट में जानने की कोशिश करते हैं कि दोनों में से किसका सेवन ज्यादा लाभदायक है।

घी या ऑलिव ऑयल, क्या खाएं?

घी में सैचुरेटेड फैट्स होते हैं। वहीं, जैतून के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स होते हैं। घी आंतों को सेहतमंद रखता है। वहीं, ऑलिव ऑयल खाने से शरीर में सूजन कम होती है। ऑलिव ऑयल में खाना पकाकर खाने से कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट में डॉ. विशाल बताते हैं कि ऑलिव ऑयल में हेल्दी फैट्स होते हैं, जो आपकी सेहत के लिए अच्छे हैं, साथ ही यह न्यूट्रिशन को भी बढ़ाते हैं। वहीं, घी का सेवन यदि सीमित तौर पर न किया जाए, तो थोड़ा जोखिम हो सकता है। हालांकि, डॉक्टर यह भी बताते हैं कि दोनों के फायदे अलग-अलग हैं, इसलिए एक का चुनाव करना संभव नहीं है। लोग अपनी चॉइस और स्वाद के अनुसार सेहत का ख्याल रखते हुए घी या ऑलिव ऑयल का चुनाव कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी

क्या है अंतर?

घी को तेज आंच पर पकाया जा सकता है जबकि ऑलिव ऑयल 320 डिग्री से ज्यादा का ताप नहीं झेल सकता। घी पचाना काफी आसान है लेकिन लैक्टोज इंटॉलरेंस वाले मरीजों के लिए ऑलिव ऑयल ज्यादा बेहतर है। घी आंतों के लिए ज्यादा फायदेमंद है, इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। घी खाने से हड्डियों में मजबूती आती है। बात करें, ऑलिव ऑयल की तो यह एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है। दिल के मरीजों के लिए घी की तुलना में ऑलिव ऑयल का सेवन बेहतर होता है। कैलोरी की बात करें तो बता दें, दोनों में कैलोरी होती है लेकिन घी के मुकाबले ऑलिव ऑयल में थोड़ा कम होता है।

---विज्ञापन---

फोटो क्रेडिट- Meta AI

घी के फायदे

पाचन दुरुस्त करे।
हड्डियों को मजबूत बनाएं।
स्किन का ग्लो बढ़ाने में सहायक।
इम्यूनिटी को मजबूत करें।

ऑलिव ऑयल के फायदे

हार्ट फ्रेंडली।
मोटापा कम करे।
सूजन को कम करे।
ब्लड प्रेशर असंतुलन में सहायक।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है

---विज्ञापन---
First published on: Nov 13, 2024 02:16 PM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola