Foods To Beat Heat Stroke: सिर्फ प्याज ही नहीं ये 7 खाने की चीजें करती हैं लू से बचाव

Foods To Beat Heat Stroke: सिर्फ प्याज ही नहीं ये 7 खाने की चीजें करती हैं लू से बचाव गर्मियों में सबसे ज्यादा जानलेवा होती है लू यानी कि हीट स्ट्रोक की समस्या पाई जाती है। इसमें ज्यादातर छोटे बच्चे इसकी चपेट में आते हैं। ऐसे में लू से बचाव के लिए खाने में कई तरह से बदलाव करना बहुत जरूरी है। 

heat wave

लू से बचाव के उपाय Image Credit: Freepik

Foods To Beat Heat Stroke: गर्मियों के मौसम (Summer Season) में सबसे ज्यादा बीमार होने का डर रहता है। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है और इस कारण हमें अपना ख्याल रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि गर्मियों में कई बीमारियों का डर बना रहता है।

विज्ञापन

वहीं, तपती धूप में गर्म हवाओं के जब थपेड़े लगते हैं, तो तब पता चलता है कि कितनी गर्मी हो रही है। मगर रोजाना के जरूरी कामों या ऑफिस जाने के लिए चिलचिलाती धूप में निकलना ही पड़ता है और न चाहते हुए भी भंयकर गर्मी झेलनी पड़ती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि अपनी डाइट का खास ख्‍याल रखें। लू से बचाव के लिए कुछ खाने की चीजें भी होती हैं जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं। आइए जानें ये खाने की कौन-कौन सी चीजें हैं-

विज्ञापन

ताजा फल और सब्जियां

ताजा फल और सब्जियां जैसे की ककड़ी, तरबूज, तरबूज, गन्ना और तरह-तरह के पानी से भरपूर फलों और सब्जियों का सेवन करना लू से बचाव में मदद कर सकता है।

छाछ या लस्सी

lassi

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

छाछ या लस्सी पीना शरीर को ठंडा और ताजा रखने में मदद करता है।

नारियल पानी

नारियल पानी में पाया जाने वाला खास एंजाइम शरीर को ठंडा करता है और उसे शुद्ध रखता है।

विज्ञापन

ठंडा पानी

गर्मी के दौरान ठंडा पानी पीना बहुत जरूरी है, क्योंकि शरीर में हाईड्रेशन होना बहुत जरूरी है और इससे बॉडी का टेंपरेचर

खीरा

खीरा शरीर को ठंडा और ताजा रखने में मदद करता है। आप खीरा सलाद के तौर पर खा सकते हैं और चाहे तो दही में कस कर मिलाकर खा सकते हैं।

विज्ञापन

दही

curd

दही पीना शरीर को ठंडा और आरामदायक बनाता है। आप दिन में एक कटोरी दही खाएं और पेट की गर्मी को शांत करने के साथ-साथ शरीर में ठंडक रहती है।

विज्ञापन

सफेद धनिया और मिर्च

सफेद धनिया और मिर्च का सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और लू से बचाव में भी होता है।

इन खाने की चीजों का सेवन करके आप अपने शरीर को लू से बचाव में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, आपको ज्यादा पानी पीना चाहिए, धूप में कम रहना, कॉटन के कपड़े पहनना चाहिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ